लाइव न्यूज़ :

भिवानीः मां ने डेढ़ माह की बच्ची का गला दबाकर मार डाला, महिला उस समय बेटी को दूध पिला रही थी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2021 21:08 IST

पीपली वाली जोहड़ी निवासी मोहन ने एक साल पहले वैशाली से प्रेम विवाह किया था। दोनों की जाति अलग-अलग थी।

Open in App
ठळक मुद्देतैश में आकर उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।महिला की गिरफ्तारी होने बाद ही पता चल पाएगा।पुलिस के अनुसार फिलहाल महिला ने बच्ची की हत्या क्यों की।

भिवानीः भिवानी में एक महिला ने अपनी डेढ़ माह की बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची के पिता अंबेडकर कॉलोनी निवासी मोहन ने जैन चौक पुलिस चौकी में शिकायत की कि बुधवार सुबह उसकी पत्नी वैशाली अपनी बेटी जिया को दूध पिला रही थी तथा बाद में तैश में आकर उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।

मोहन के अनुसार हत्या करने के बाद उसने इसकी सूचना उसे दी तथा जब उसने कमरे में जाकर देखा तो बच्ची बेड पर मृत पड़ी थी। चौकी प्रभारी दशरथ ने बताया कि पति की शिकायत पर आरोपित पत्नी के खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार फिलहाल महिला ने बच्ची की हत्या क्यों की। इस बारे में महिला की गिरफ्तारी होने बाद ही पता चल पाएगा। प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि पीपली वाली जोहड़ी निवासी मोहन ने एक साल पहले वैशाली से प्रेम विवाह किया था। दोनों की जाति अलग-अलग थी। डेढ़ माह पहले वैशाली ने एक बच्ची को जन्म दिया था।

ससुराल में युवती की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

बांदा जिले में तिंदवारी थानाक्षेत्र के बेंदा गांव में मंगलवार की रात एक युवती की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। युवती के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। तिंदवारी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रदीप कुमार यादव ने बुधवार को बताया कि बेंदा गांव में मंगलवार की रात जयकरन की पत्नी कौशल्या (26) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी।

घनसौल गांव के रहने वाले उसके पिता पप्पू वर्मा ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। यादव ने बताया कि युवती के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया गया है लेकिन, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, जिससे जांच के लिए उसका बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि कौशल्या के ससुराल वालों ने सर्पदंश से उसकी मौत होने की बात कही है, जबकि मायके पक्ष ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, लेकिन वे हत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। यादव ने कहा, "हम मायके पक्ष के आरोपों की जांच कर रहे हैं और बिसरा की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।" 

टॅग्स :हरियाणाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा