मां ने नौ महीने के बच्चे को बेरहमी से पीटा, थप्पड़ मारा और बिस्तर पर फेंका, वीडियो वायरल, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 12, 2022 16:40 IST2022-04-12T16:39:40+5:302022-04-12T16:40:22+5:30

अधिकारियों ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने महिला की क्रूरता के लिए उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की।

Mother beats chokes 9-month old baby arrested spine-chilling Jammu-Kashmir video goes viral | मां ने नौ महीने के बच्चे को बेरहमी से पीटा, थप्पड़ मारा और बिस्तर पर फेंका, वीडियो वायरल, देखें

सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के मुताबिक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

Highlightsनौ माह के बच्चे की पिटाई करते, उसे थप्पड़ मारते और बिस्तर पर फेंकते हुए देखा गया।वीडियो संभवत: महिला के किसी रिश्तेदार ने बनाया था।महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जम्मूः जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में एक महिला के अपने नौ महीने के बच्चे को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने महिला की क्रूरता के लिए उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की। दिल दहला देने वाले इस वीडियो में महिला को कथित तौर पर अपने नौ माह के बच्चे की पिटाई करते, उसे थप्पड़ मारते और बिस्तर पर फेंकते हुए देखा गया।

यह वीडियो संभवत: महिला के किसी रिश्तेदार ने बनाया था। महिला के पति ने वीडियो देखने के बाद सांबा जिले के ब्री कामिला क्षेत्र के सरपंच मुख्तियार सिंह के साथ तुरंत पुलिस से संपर्क किया और इसके बाद महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के मुताबिक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना एक महीने पुरानी है। 

Web Title: Mother beats chokes 9-month old baby arrested spine-chilling Jammu-Kashmir video goes viral

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे