लाइव न्यूज़ :

प्रेमी के साथ भागने वाली थी लड़की, मां ने बेरहमी से कर दी हत्या फिर थाने जाकर...

By भाषा | Updated: November 19, 2019 14:15 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘रविवार को निर्मला अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए सामान बांध रही थी। इसी दौरान उसकी बहस मां के साथ हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने बताया कि निर्मला अपने प्रेमी के साथ भागने वाली थी लेकिन उसकी मां ने उसे पकड़ लिया। यह घटना आरोपी ने अपने पाइधोनी स्थित घर पर अंजाम दिया।

 मुंबई में एक मां ने अपनी 23 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी मां अपनी बेटी के प्रेम संबंध पर नाराज थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी पी वघेला ने अपनी बेटी निर्मला अशोक वघेला की एक दुपट्टे की मदद से गला घोंट कर हत्या कर दी। यह घटना आरोपी ने अपने पाइधोनी स्थित घर पर अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी एक व्यक्ति के साथ अपनी बेटी का प्रेम संबंध होने से गुस्सा थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि निर्मला अपने प्रेमी के साथ भागने वाली थी लेकिन उसकी मां ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘रविवार को निर्मला अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए सामान बांध रही थी। इसी दौरान उसकी बहस मां के साथ हुई। इसके बाद मां ने बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी। और इसके बाद पुलिस के पास जाकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया।’’ 

टॅग्स :मुंबईहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट