लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में नाबालिग बेटी ने मां और भाई की गोली मारकर की हत्या, पिता दिल्ली में हैं रेलवे अधिकारी, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: August 30, 2020 04:44 IST

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वह (किशोरी) गंभीर मानसिक तनाव में थी। वह आमेचर (नौसिखिया) निशानेबाज है और उसने अपराध में शूटिंग गन (जिससे निशानेबाजी सीखी जाती है) का इस्तेमाल किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देआर.डी. बाजपेयी जो दिल्ली में रेलवे में कार्यरत है उनका परिवार लखनऊ में रहता है, जिसके घर से दो शव बरामद किए गए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी ने उनकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी है।जांच के बाद यह पता चला कि यह घटना गोली मारकर हुई थी और बेटे को सिर में गोली लगी थी और मां को भी गोली लगी थी।

लखनऊप्रांतीय राजधानी में शनिवार दोपहर बाद रेलवे अधिकारी की पत्नी और बेटे की हत्या का पुलिस ने कुछ ही देर में खुलासा करते हुए नाबालिग बेटी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि मानसिक तनाव से गुजर रही बेटी ने अपनी मां और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद के हाथ को ब्लेड से काट लिया।

उन्होंने बताया कि बच्ची निशानेबाज है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और ब्लेड बरामद कर लिया है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वह (किशोरी) गंभीर मानसिक तनाव में थी। वह आमेचर (नौसिखिया) निशानेबाज है और उसने अपराध में शूटिंग गन (जिससे निशानेबाजी सीखी जाती है) का इस्तेमाल किया।’’

उनसे जब पूछा गया कि कुछ ऐसी भी सूचना मिल रही है कि किशोरी के कमरे से एक कंकाल मिला है, इसपर अवस्थी ने जवाब दिया ''नहीं-नहीं वह कंकाल की तस्वीर मात्र थी ।'' पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने शनिवार शाम पत्रकारों को बताया, ‘‘सूचना आयी थी कि आर.डी. बाजपेयी जो दिल्ली में रेलवे में कार्यरत है उनका परिवार यहां रहता है और यहां पर दो शव मिले थे।

सूचना मिली थी कि किसी ने उनकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी है। पत्नी का नाम मालिनी बाजपेयी और बेटे का नाम शरद था। जांच के बाद यह पता चला कि यह घटना गोली मारकर हुई थी और बेटे को सिर में गोली लगी थी और मां को भी गोली लगी थी।''

उन्होंने बताया, ‘‘जब पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की गयी तो यह बात प्रकाश में आयी कि इनकी बेटी जो नाबालिग है उसने इस घटना को अंजाम दिया है। उसने मां और भाई दोनों को गोली मारी है। हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद हो गया है।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘पूछताछ में उसने (बेटी) ने यह भी बताया कि उसने अपने को रेजर से काटा है, रेजर भी बरामद हो गया है।

उसके दाहिने हाथ में रेजर से काटने के निशान थे, जिसपर उसने पट्टी बांधी हुई है।’’ पांडेय ने आगे बताया, ‘‘पूछताछ से किशोरी के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आयी है। उसे बाल सुधार गृह में भेजा गया है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘सारी पूछताछ उसके नाना और रिश्तेदारों के समक्ष हुई है।

इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी भी मौजूद थीं।’’ पांडेय ने बताया कि किशोरी ने अपने घर के बाथरूम में जैम से ''डिस्कवालीफाइड ह्यूमन'' लिखा है और उस शीशे पर भी गोली मारी है। पुलिस आयुक्त ने बताया, ‘‘किशोरी ने बताया कि उसने पांच गोलियां लोड की थी, जिसमें से एक शीशे में मारी।’’

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिये पुलिस के अधिकारियों की छह टीमें बनायी गयी थी, इसके अलावा फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों का भी सहारा लिया गया। गौरतलब है कि राजधानी के अतिविशिष्ठ इलाके गौतमपल्ली में शनिवार दोपहर बाद दिल्ली में तैनात रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

यह इलाका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यहां पर आसपास मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पत्नी का नाम मालिनी (करीब 45 वर्ष) है जबकि बेटे का नाम शरद (20) है। भाषा जफर अर्पणा अर्पणा

टॅग्स :लखनऊहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना