लाइव न्यूज़ :

देवर के साथ मिलकर मां पर अपने 8 साल के बच्चे को जान से मारने का आरोप, ढाई साल बाद खुला राज, जानें पूरा मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: July 5, 2021 14:26 IST

गुजरात के अहमदाबाद  के वीरमगाम इलाके में में रविवार को करीब ढाई साल पहले अपने आठ साल के बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक महिला और बच्चे के चाचा को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआठ वर्षीय बच्चे के परिवार ने विरमगाम ग्रामीण थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी आखिरकार करीब ढाई साल बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब हुईपुलिस के अनुसार बच्चे की मां और चाचा के बीच अवैध संबंध थे, इसके बारे में बच्चे को पता चल गया था

अहमदाबाद: गुजरात के विरमगाम तहसील के जालमपुरा गांव में एक मां के अपने देवर के साथ मिलकर बेटे की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार 8 वर्षीय बच्चे हार्दिक की मां का देवर के साथ अवैध संबंध था। बच्चे को इस रिश्ते के बारे में पता चल गया था जिसके बाद उसकी मां और बच्चे के चाचा डर गए थे।

उन्हें लगा की कहीं उनकी अफेयर की बात बच्चा अपने पापा से ना बता दे। इसी डर से बच्चे की मां और देवर ने मिलकर बच्चे को जान से मार डाला। पुलिस ने ढाई साल बाद इस मामले में 8 वर्षीय बच्चे की मां और उसके चाचा को गिरफ्तार किया है। 

हत्या के बाद पुलिस में दर्ज कराई गई थी बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट

पुलिस प्रशासन की तरफ से बताया गया कि हत्या के बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाई गई थी कि बेटा लापता हो गया है। मां जोशना पटेल और चाचा रमेश पटेल को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। 

मां जोशना पटेल और चाचा रमेश पटेल ने जिस दिन  अपने 8 वर्षीय बेटे हार्दिक को मारा था उसी दिन उन्होंने पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई और फिर चाचा ने उसे खेत में दफना दिया था। कुछ दिन बाद चाचा ने बच्चे की डेड बॉडी निकलकर सीवेज में फेंक दिया था ताकी कोई भी सबूत पुलिस के हाथ ना लगे। यह घटना 28 सितंबर 2018 का है। 

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान बच्चे की मां और उसके चाचा के बयान मेल नहीं खा रहे थे। इसके बाद पुलीस को शक हुआ और उन्होंने दोनो से पूछताछ शुरू की और अंत में ये साबित हुआ की बच्चे की मां और उसके चाचा ने मिलकर ही 8 वर्षीय अपने बच्चे हार्दिक पटेल की हत्या की थी।

टॅग्स :गुजरातअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत