लाइव न्यूज़ :

Morena: दो नाबालिग बेटे के सामने पत्नी से हाथापाई, लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारी, बच्चे जान बचाकर भागे?, फिर पूर्व सैनिक खुद को उड़ाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2024 18:26 IST

Morena: पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय भदौरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सिंह का अपनी पत्नी के साथ तड़के कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद उनके बीच हाथापाई हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र सिंह (45) पांच साल पहले सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी पत्नी माधुरी (43) को गोली मार दी। बेटों पर भी पिस्तौल तान दी, धक्का देकर घर से बाहर भाग गए।

Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में मंगलवार सुबह विवाद के बाद एक पूर्व सैनिक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। एक अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले पूर्व सैनिक ने अपने दो नाबालिग बेटों पर भी पिस्तौल तान दी थी, लेकिन वे घर से बाहर भागकर खुद को बचाने में कामयाब रहे। उनके एक बेटे ने बताया कि देवेंद्र सिंह (45) पांच साल पहले सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय भदौरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सिंह का अपनी पत्नी के साथ तड़के कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद उनके बीच हाथापाई हुई। एसपी के मुताबिक, इसके बाद व्यक्ति ने सुबह करीब चार बजे कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी पत्नी माधुरी (43) को गोली मार दी।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सिंह ने अपने बेटों पर भी पिस्तौल तान दी, लेकिन दोनों उसे धक्का देकर घर से बाहर भाग गए। पुलिस ने बताया कि बाद में दोनों ने गोली की आवाज सुनी, जिसके बाद वे वापस लौटे और देखा कि उनके पिता फर्श पर पड़े हैं। अधिकारी ने बताया कि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ पड़ोसी उसकी पत्नी को ग्वालियर के एक अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।

परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि सिंह नींद की गोलियां लेते थे, जिन्हें जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है। सिंह का मुरैना में दो मंजिला मकान और दो प्लॉट हैं। उनके बेटे ने बताया कि वह पड़ोसी राजस्थान के धौलपुर शहर में एक गोदाम में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहे थे।

उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि अपने पिता को धक्का देने के बाद वे घर की निचली मंजिल पर पहुंचे, बाहर से दरवाजा बंद किया और अपने मामा को घटना की जानकारी दी। सिविल लाइंस थाने के प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला ने बताया कि घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?