लाइव न्यूज़ :

'पापा मेरा अपहरण हो गया है, 25 हजार रुपये मांग रहे हैं': ऑनलाइन गेम में 5000 रुपए हारने पर नाबालिग ने खुद रची अपने अपहरण की कहानी

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 18, 2024 15:33 IST

नाबालिग ने बताया कि वह पिता के 5000 रुपये गेम में हार गया था। पिटाई के डर से उसने अपहरण की कहानी रची और रात को पिता को फोन कर कहा कि बोलेरों में पांच लोग उसका अपहरण करके ले जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को मामला संदेहास्पद लगा और नाबालिग का मोबाइल जब्‍त कर जांच कीजांच में पता लगा कि बीते एक साल से विन्जो मोबाइल गेम पर हजारों रुपये का लेनदेन हुआ हैइसके बाद सख्ती से पूछताछ हुई तो नाबालिग ने सारा माजरा पुलिस को बताया

मुरैना: मोबाइल पर चलने वाले ऑनलाइन गेम में 16 साल का नाबालिग हजारों रुपये हार गया। इसके बाद नाबालिग ने खुद के अपहरण की कहानी गढ़ी और पिता से 25 हजार की फिरौती भी मांग ली। पुलिस ने मोबाइल ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन मुरैना रेलवे स्टेशन के आसपास दिखी। पुलिस ने पीछा शुरू किया और रात डेढ़ बजे के करीब नाबालिग को जिला अस्पताल के अंदर से ढूंढ निकाला।

जिला अस्पताल में मिले नाबालिग ने बताया कि उसे बदमाश यहां फेंककर भाग गए हैं। पुलिस को मामला संदेहास्पद लगा और उसका मोबाइल जब्‍त कर जांच की गई तो पता लगा कि बीते एक साल से विन्जो मोबाइल गेम पर हजारों रुपये का लेनदेन हुआ है, एक दिन पहले ही इस गेम में नाबालिग 5000 रुपये हार चुका है।

इसके बाद सख्ती से पूछताछ हुई तो नाबालिग ने बताया कि वह पिता के 5000 रुपये गेम में हार गया था। पिटाई के डर से उसने अपहरण की कहानी रची और रात को पिता को फोन कर कहा कि बोलेरों में पांच लोग उसका अपहरण करके ले जा रहे हैं। पुलिस ने नाबालिग को उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है, लेकिन इस प्रकरण को बाल कल्याण समिति के समक्ष भी पेश किया गया है, जिससे नाबालिग की काउंसलिंग की जा सके।

टॅग्स :क्राइमMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा