लाइव न्यूज़ :

11 दिसंबर को शादी और 10 दिसंबर को एक ही दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या, प्यार करते थे भारती और रवि कुशवाहा, रिश्ते में थे चचेरे भाई बहन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2025 18:13 IST

Morena: पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जौरा विकास खंड के तिलऊंआ गांव की रहने वाली भारती कुशवाहा (19) और रवि कुशवाहा (22) आपस में प्रेम करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देएक ही परिवार से आते थे और रिश्ते में चचेरे भाई बहन लगते थे।रिश्ते को मंजूरी नहीं दी और दोनों के मिलने पर रोक लगा दी थी।डाबी का पुरा गांव के गोलू कुशवाहा से तय कर दी थी जिससे दोनों नाराज थे।

Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक और युवती ने बृहस्पतिवार को पेड़ पर एक ही दुपट्टे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि युवती की आज ही शादी होने वाली थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जौरा विकास खंड के तिलऊंआ गांव की रहने वाली भारती कुशवाहा (19) और रवि कुशवाहा (22) आपस में प्रेम करते थे।

लेकिन दोनों एक ही परिवार से आते थे और रिश्ते में चचेरे भाई बहन लगते थे। इस कारण परिजनों ने इनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी और दोनों के मिलने पर रोक लगा दी थी। भारती के पिता ने बेटी की शादी मुरैना जिले के डाबी का पुरा गांव के गोलू कुशवाहा से तय कर दी थी जिससे दोनों नाराज थे।

उन्होंने बताया कि गोलू और भारती का विवाह शुक्रवार 11 दिसंबर को होने वाला था और बारात भारती के गांव आनी थी। उससे पहले ही भारती ने रवि कुशवाहा के साथ गांव के पीछे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जौरा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नितिन बघेल ने बताया कि एक ही दुपट्टे के दोनों छोर से दोनों ने फंदा लगा लिया।

प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। परिजन कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी तथा परिजनों के बयान लिये जायेगें, तभी मामला कुछ स्पष्ट होगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली