लाइव न्यूज़ :

दूसरी जाति के लड़के से प्यार, शादी करने पर अड़ी, परिवार के समझाने पर नहीं मानी?, पिता ने बेटी दिव्या सिकरवार को गोली मारी, मां-भाई सहित 23 लोगों के खिलाफ मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2025 14:34 IST

मुरैनाः पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया बृहस्पतिवार को बताया कि 12 वीं कक्षा की छात्रा दिव्या सिकरवार की हत्या के आरोप में भरत सिकरवार और शव को ठिकाने लगाने, साथ देने, साक्ष्य छुपाने के लिए मृतक लड़की के मां-भाई और अन्य सहित कुल 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिता ने 23 सितंबर शाम 7:30 बजे अपनी बेटी दिव्या की हत्या कर दी थी।दिव्या दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी, शादी करने के लिए अड़ी थी।22 सितंबर को भी दिव्या को उसके प्रेमी के साथ स्कूटर पर घूमते देख लिया था।

मुरैनाः मध्य प्रदेश के मुरैना में ‘अहं की खातिर हत्या’ (ऑनर किलिंग) के एक मामले में पुलिस ने मृतक लड़की के पिता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रकरण में मृतक की मां और भाई सहित कुल 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया बृहस्पतिवार को बताया कि 12 वीं कक्षा की छात्रा दिव्या सिकरवार की हत्या के आरोप में भरत सिकरवार और शव को ठिकाने लगाने, साथ देने, साक्ष्य छुपाने के लिए मृतक लड़की के मां-भाई और अन्य सहित कुल 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पिता ने 23 सितंबर शाम 7:30 बजे अपनी बेटी दिव्या की हत्या कर दी थी क्योंकि दिव्या दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी, उससे शादी करने के लिए अड़ी थी और परिवार के समझाने पर भी नहीं मान रही थी। सौरभ ने बताया कि भरत इस बात को लेकर दिव्या से नाराज था। उनके अनुसार, 22 सितंबर को भी उसने दिव्या को उसके प्रेमी के साथ स्कूटर पर घूमते देख लिया था।

‘‘इसके अगले दिन जब कॉलोनी में नवरात्रि माता पंडाल में आरती हो रही थी, तब भरत ने दिव्या को गोली मार दी थी ताकि गोली की आवाज आरती में दब जाए।’’ पुलिस ने बताया कि आरोपी भरत ने अपने छोटे भाई रवि की पिस्टल से बेटी को गोली मारी थी। रवि फौज में है और घटना के समय अपनी ड्यूटी पर था और उसकी पिस्टल मुरैना में घर पर रखी थी।

हत्या के बाद आरोपी शव को अपने रिश्तेदारों की मदद से गांव भगवान सिंह का पुरा ले गया। वहां उसने शव को पत्थर बांधकर क्वारी नदी में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि भरत के एक पड़ोसी ने बीते शनिवार को सिविल थाने में फोन कर सूचना दी कि भरत की बेटी दिव्या दो दिन से गायब है।

इस पर पुलिस भरत के घर पहुंची और उससे पूछताछ की। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता लगा कि भरत के घर में पांच सदस्य... पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है लेकिन बड़ी बेटी दिव्या घर से गायब है। उसके बारे में पूछने पर भरत ने गोलमोल जवाब दिया।

शक होने पर पुलिस शनिवार को ही भरत को थाने ले आई और उससे गहन पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भरत की निशानदेही पर दिव्या का शव पांच दिन के बाद नदी से बरामद किया। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिव्या की नजदीक से गोली मारने से मौत की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली