लाइव न्यूज़ :

मुरैनाः 1 साल पहले पति को खोया, 3 बच्चों के साथ मायके में रह रही थी पत्नी?, ससुर और पूर्व सैनिक ने दोबारा शादी बड़े भाई के बेटे ध्रुव से करनी चाही, इनकार करने पर गोली से उड़ाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2025 17:02 IST

Morena: आरोपी ज्ञान सिंह गुर्जर (65) बुधवार रात करीब 10 बजे देसी कट्टे से अपनी बहू प्रियंका (38) की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गए। महिला ने एक साल पहले अपने पति को खो दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सिकरौदा नहर के पास हुई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति की मौत के बाद महिला अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।चार दिन पहले अपने ससुराल लौट आई थी।

Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक पूर्व सैनिक ने कथित तौर पर अपनी विधवा बहू की इस बात को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी कि उसने दोबारा शादी करने से इनकार कर दिया। महिला के परिजनों और पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला ने बताया कि आरोपी ज्ञान सिंह गुर्जर (65) बुधवार रात करीब 10 बजे देसी कट्टे से अपनी बहू प्रियंका (38) की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गए। महिला ने एक साल पहले अपने पति को खो दिया था।

उन्होंने बताया कि यह घटना मुरैना जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सिकरौदा नहर के पास हुई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्ला ने कहा, ‘‘ज्ञान सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।’’ पति की मौत के बाद महिला अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।

हालांकि, वह चार दिन पहले अपने ससुराल लौट आई थी। पीड़िता के भाई मुकेश के अनुसार प्रियंका के ससुर गुर्जर उस पर अपने बड़े भाई के बेटे ध्रुव से शादी करने का दबाव बना रहे थे, जो उनकी बहन को मंजूर नहीं था। मुकेश ने आरोप लगाया, ‘‘मेरी बहन ने इनकार कर दिया क्योंकि उसके पहले से ही तीन बच्चे हैं।

इस वजह से उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे।’’ पुलिस अधिकारी शुक्ला ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपी ने पिछले 18 माह में अपने दोनों बेटों को खो दिया। पुलिस के अनुसार, प्रियंका के पति अजय गुर्जर की पिछले साल नौ जून को मौत हो गई थी और उनके तीन बच्चे हैं जिनमें एक सात साल की बेटी और पांच तथा तीन साल के दो बेटे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?