लाइव न्यूज़ :

मुरैना में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत, आठ गंभीर रूप से बीमार, एसएचओ निलंबित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2021 13:12 IST

मध्य प्रदेश में मुरैना जिले के मानपुर एवं पहावाली गांवों में कच्ची शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई। सोमवार की रात लोगों ने संदिग्ध नकली शराब पी थी।

Open in App
ठळक मुद्देबीमार लोगों को बेहतर उपचार के लिये ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस गांव में भी पूछताछ कर रही है। मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

मुरैनाः मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में नकली शराब के सेवन से ग्यारह लोगों की मौत हो गई है और आठ अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने मंगलवार को बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर मानपुर एवं पहावाली गांवों में हुई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, ग्रामीणों ने एक सफेद रंग की शराब का सेवन किया था।

इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। “मैं इससे बहुत दुखी हूं। एसएचओ को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी साइट पर पहुंच गए हैं। एक टीम मामले की जांच करेगी। अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा।

बीमार लोगों को बेहतर उपचार के लिये ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को ग्रामीणों ने शराब पी थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गयी और अब तक 11 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

सुजानिया ने बताया कि सभी मृतकों का मुरैना के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती लोगों के बयान लेने पुलिस वहां पहुंच गई है।

उनके बयान लेने के बाद ही साफ हो पायेगा कि गांव में संदिग्ध जहरीली शराब कहां से आई थी। एसपी ने बताया कि पुलिस गांव में भी पूछताछ कर रही है। इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा