लाइव न्यूज़ :

Moradabad UP: प्रधानाचार्या गीता कराल ने तीसरी कक्षा की छात्रा को पीटा?, गंभीर चोट के कारण एक आंख की रोशनी गई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2025 15:12 IST

Moradabad UP: प्रधानाचार्या गीता कराल ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि हिमांशी की नजर पहले से ही कमजोर है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमांशी के चेहरे पर चोट लग गयी जिससे उसकी आंख में सूजन आ गई। स्कूल पहुंचीं और प्रधानाचार्या से चिकित्सा प्रमाण पत्र मांगा।अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया, तो कथित तौर पर उन्हें धमकाया।

Moradabad UP: मुरादाबाद के भोगपुर मिथोनी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या द्वारा कथित तौर पर पिटाई किए जाने से तीसरी कक्षा की एक छात्रा की एक आंख की रोशनी चली गयी। सूत्रों के अनुसार, पीड़ित छात्रा हिमांशी को मंगलवार को उसके शिक्षक ने पीटा था। इस दौरान उसकी आंख में गंभीर चोट आई है और वह एक आंख से देख नहीं पा रही है। हिमांशी की मां ज्योति कश्यप ने स्कूल की प्रधानाचार्या गीता कराल के खिलाफ जिलाधिकारी के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में ज्योति ने दावा किया है कि प्रधानाचार्या द्वारा पीटे जाने की वजह से आईं गंभीर चोटों के कारण उनकी बेटी की एक आंख की रोशनी चली गयी है। हालांकि, प्रधानाचार्या गीता कराल ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि हिमांशी की नजर पहले से ही कमजोर है।

उन्होंने बताया "चोट तब लगी जब एक सहपाठी बेनजीर अपना काम पूरा कर रही थी और गलती से उसकी कोहनी से हिमांशी के चेहरे पर चोट लग गयी जिससे उसकी आंख में सूजन आ गई।" कराल का कहना है कि मामला तब और बिगड़ गया जब हिमांशी की मां ज्योति कश्यप उसी दिन स्कूल पहुंचीं और प्रधानाचार्या से चिकित्सा प्रमाण पत्र मांगा।

जब उसका अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया, तो उसने कथित तौर पर उन्हें धमकाया। प्रधानाचार्या गीता कराल ने स्पष्ट किया कि उन्हें कोई मेडिकल रिपोर्ट जारी करने का अधिकार नहीं है। इस घटना पर मुरादाबाद के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अजीत कुमार ने कहा कि अपर बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता की देखरेख में जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, "जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा