लाइव न्यूज़ :

सात वर्ष की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म, हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2021 13:59 IST

किसान ने मुरादाबाद के कंथा इलाके में बच्ची के शव को गन्ने के खेत में देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची बुधवार को लापता हो गई थी।परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।परिजन से मुलाकात की और शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया।

मुरादाबादः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक गांव में सात वर्ष की बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

 

एक किसान ने शुक्रवार को मुरादाबाद के कंथा इलाके में बच्ची के शव को गन्ने के खेत में देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बच्ची बुधवार को लापता हो गई थी और उसके परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

कंथा के क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं तथा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा,‘‘ हमारी टीम ने जांच पूरी कर ली है और जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होगा।’’ मुरादाबाद से सांसद एस टी हसन ने बच्ची के घर जा कर परिजन से मुलाकात की और शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया।

मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक युवक ने 17 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान अक्षित के रूप में की गयी है। वह फरार है।

पुलिस ने बताया कि युवक ने लड़की का कोतवाली पुलिस थाने के तहत आने वाले उसके गांव से चार दिन पहले कथित तौर पर अपहरण किया। परिवार के सदस्यों को वह पास के एक स्थान पर बेहोशी की हालत में मिली थी। उन्होंने बताया कि बाद में लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि अक्षित ने उससे बलात्कार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO