सात वर्ष की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म, हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2021 13:59 IST2021-12-26T13:58:21+5:302021-12-26T13:59:24+5:30

किसान ने मुरादाबाद के कंथा इलाके में बच्ची के शव को गन्ने के खेत में देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

Moradabad Seven-year old girl kidnapped rape murdered dead body thrown sugarcane field | सात वर्ष की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म, हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका

बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Highlightsबच्ची बुधवार को लापता हो गई थी।परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।परिजन से मुलाकात की और शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया।

मुरादाबादः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक गांव में सात वर्ष की बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

 

एक किसान ने शुक्रवार को मुरादाबाद के कंथा इलाके में बच्ची के शव को गन्ने के खेत में देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बच्ची बुधवार को लापता हो गई थी और उसके परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

कंथा के क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं तथा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा,‘‘ हमारी टीम ने जांच पूरी कर ली है और जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होगा।’’ मुरादाबाद से सांसद एस टी हसन ने बच्ची के घर जा कर परिजन से मुलाकात की और शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया।

मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक युवक ने 17 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान अक्षित के रूप में की गयी है। वह फरार है।

पुलिस ने बताया कि युवक ने लड़की का कोतवाली पुलिस थाने के तहत आने वाले उसके गांव से चार दिन पहले कथित तौर पर अपहरण किया। परिवार के सदस्यों को वह पास के एक स्थान पर बेहोशी की हालत में मिली थी। उन्होंने बताया कि बाद में लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि अक्षित ने उससे बलात्कार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Web Title: Moradabad Seven-year old girl kidnapped rape murdered dead body thrown sugarcane field

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे