लाइव न्यूज़ :

मुरादाबादः 12 साल के पुत्र को लेट आने पर मां ने डांटा, कमरे में बंद कर काम पर चली गई, शाम को घर लौटी तो फंदे से लटका मिला बेटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2025 09:01 IST

Moradabad: लड़के की मां निशा ने पुलिस को बताया कि किसी बात को लेकर अपने बेटे को डांटा और उसे कमरे में बंद कर अपने काम पर चली गईं।

Open in App
ठळक मुद्देशाम को घर लौटने पर उन्हें बेटा फंदे से लटका मिला। पीतल के कारखाने में काम करती हैं।पति सुनील शराब की लत के शिकार हैं

Moradabad:उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मानपुर क्षेत्र में 12 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर मां की डांट के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान छठी कक्षा के छात्र कृष्णा के रूप में हुई है। लड़के की मां निशा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर अपने बेटे को डांटा और उसे कमरे में बंद कर अपने काम पर चली गईं।

शाम को घर लौटने पर उन्हें बेटा फंदे से लटका मिला। वह पीतल के कारखाने में काम करती हैं। निशा अपने इकलौते बेटे के साथ किराए के घर में रहती थीं। उन्होंने बताया कि उनके पति सुनील शराब की लत के शिकार हैं और हाल में झगड़े के बाद घर छोड़कर चले गए थे।

निशा ने पुलिस को यह भी बताया कि कृष्णा पहले भी पिता के हिंसक व्यवहार से परेशान होकर जान देने की धमकी दे चुका था। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फिलहाल किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली