लाइव न्यूज़ :

अगवा कर 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, चचेरे भाई को पुलिस ने दिल्ली से किया अरेस्ट, शव घर से दो किमी दूर गन्ने के खेत से मिला था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2021 16:53 IST

दूसरी कक्षा की छात्रा 22 दिसंबर को अपने घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। दो दिन बाद बच्ची का शव कांठ इलाके में उसके घर से करीब दो किलोमीटर दूर गन्ने के खेत से मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि हत्या से पहले बच्ची से दुष्कर्म किया गया था।बलात्कार, अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया।सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बच्ची का चचेरा भाई उसे गन्ना के खेत में ले जाते हुए दिखा था।

मुरादाबादः पिछले सप्ताह मुरादाबाद के कांठ इलाके से अगवा की गई सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म-हत्या की घटना के संबंध में उसके चचेरे भाई को दिल्ली से गिरफ्तार किए जाने के साथ पुलिस ने मामले को सुलझाने का दावा किया है।

 

दूसरी कक्षा की छात्रा 22 दिसंबर को अपने घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। दो दिन बाद बच्ची का शव कांठ इलाके में उसके घर से करीब दो किलोमीटर दूर गन्ने के खेत से मिला था। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि हत्या से पहले बच्ची से दुष्कर्म किया गया था।

इसके बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत बलात्कार, अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बच्ची का चचेरा भाई उसे गन्ना के खेत में ले जाते हुए दिखा था।

क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के यहां होने का पता चला। गौतम ने बताया, ‘‘आरोपी ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल किया और उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।’’ पुलिस ने बताया कि बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद से आरोपी फरार था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज