लाइव न्यूज़ :

Moradabad Dalit nurse rape: कमरे में जाओ डॉ. शाहनवाज बुला रहे, मना करने पर वार्ड बॉय जुनैद और महिला नर्स मेहनाज ने बंधक बनाया, निजी अस्पताल में दलित नर्स से रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2024 16:48 IST

Moradabad Dalit nurse rape: नर्स मेहनाज ने पीड़िता को डॉ. शाहनवाज का नाम लेकर उसके कमरे में जाने को कहा। पीड़िता ने मना किया तो वार्ड बॉय जुनैद और नर्स मेहनाज उसे कथित रूप से जबरन अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में ले गए और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देMoradabad Dalit nurse rape: डॉ. शाहनवाज ने पीड़िता का मोबाइल छीन लिया और उससे दुष्कर्म किया। Moradabad Dalit nurse rape: पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक गालियां भी दीं।Moradabad Dalit nurse rape: पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Moradabad Dalit nurse rape: मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दलित नर्स के साथ बंधक बनाकर किए गए कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक डॉक्टर समेत दो अन्य को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संदीप कुमार मीना ने सोमवार को बताया कि अस्पताल में नर्स से दुष्कर्म की घटना के संबंध में पीड़िता के परिवार ने 18 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अस्पताल में कार्यरत डॉ. शाहनवाज, वार्ड बॉय जुनैद और महिला नर्स मेहनाज के खिलाफ ठाकुरद्वारा थाने में दुष्कर्म और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पिता द्वारा दी गयी शिकायत के अनुसार, 20 वर्षीय नर्स पिछले सात महीने से अस्पताल में काम कर रही थी।

रोजाना की तरह शनिवार शाम करीब सात बजे वह ड्यूटी पर अस्पताल गई थी। आरोप है कि देर रात अस्पताल की ही एक अन्य नर्स मेहनाज ने पीड़िता को डॉ. शाहनवाज का नाम लेकर उसके कमरे में जाने को कहा। पीड़िता ने मना किया तो वार्ड बॉय जुनैद और नर्स मेहनाज उसे कथित रूप से जबरन अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में ले गए और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

आरोप है कि रात करीब 12 बजे डॉ. शाहनवाज ने पीड़िता का मोबाइल छीन लिया और उससे दुष्कर्म किया। बाद में आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक गालियां भी दीं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह के निर्देश पर रविवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम के निरीक्षण के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज