लाइव न्यूज़ :

मुरादाबादः 12 वर्षीय दलित लड़की से स्कूल में 12-15 साल के 5 लड़कों ने किया सामूहिक बलात्कार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2025 22:42 IST

Moradabad: 12 से 15 साल के आरोपी और कक्षा सात से नौ के छात्र लड़की को बहला-फुसलाकर डायमंड जूनियर स्कूल ले गए, उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और अपराध को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने कथित तौर पर पीड़िता का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया।धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो वे इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे। 20 मई को उसकी मां ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई।

Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 12 वर्षीय दलित लड़की के साथ स्कूल की इमारत में पांच लड़कों ने कथित तौर पर बलात्कार किया, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह घटना सिविल लाइंस पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत एक इलाके में हुई, जहां 12 से 15 साल की उम्र के आरोपी और कक्षा सात से नौ के छात्र लड़की को बहला-फुसलाकर डायमंड जूनियर स्कूल ले गए, उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और अपराध को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलात्कार के बाद, आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़िता का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो वे इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे। यह घटना तब सामने आई जब एक पड़ोसी ने वीडियो देखने के बाद पीड़िता की मां को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद 20 मई को उसकी मां ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि घटना आठ मई की शाम को हुई थी, जब पांचों लड़के घर के बाहर खेल रही उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर स्कूल की इमारत में ले गए और अपराध को अंजाम दिया। सिविल लाइंस थाने के निरीक्षक मनीष सक्सेना ने कहा, "सभी पांचों आरोपी दलित समुदाय से हैं और पीड़िता के इलाके में ही रहते हैं।

उन्हें हिरासत में ले लिया गया है और उनकी चिकित्सा जांच पूरी हो गई है।" सक्सेना ने कहा कि पुलिस उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करेगी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों में से एक के पास स्कूल की चाबियां थीं, क्योंकि उसके पिता वहां चौकीदार के तौर पर काम करते हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा