लाइव न्यूज़ :

सेक्स को लेकर पैसा विवाद: लैब तकनीशियन ने की वैज्ञानिक की हत्या

By भाषा | Updated: October 5, 2019 02:47 IST

पुलिस ने बताया कि एक अक्टूबर को एस. सुरेश कुमार (56) को अपने ही अपार्टमेंट में मृत पाया गया था और उनके सिर पर चोट के निशान थे। वह एनआरएससी में तकनीकी विशेषज्ञ थे। वह परिवार से दूर यहां अकेले रह रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद के राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केंद्र (एनआरएससी) के एक वैज्ञानिक की कथित रूप से हत्या करने को लेकर शुक्रवार को एक लैब तकनीशियन को हिरासत में लिया गया। पुलिस आयुक्त अंजनि कुमार ने एक बयान में बताया कि कुमार के अकेलेपन से आरोपी रक्त नमूने लेने के नाम पर उनके करीब हो गया।

हैदराबाद के राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केंद्र (एनआरएससी) के एक वैज्ञानिक की कथित रूप से हत्या करने को लेकर शुक्रवार को एक लैब तकनीशियन को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि एक अक्टूबर को एस. सुरेश कुमार (56) को अपने ही अपार्टमेंट में मृत पाया गया था और उनके सिर पर चोट के निशान थे। वह एनआरएससी में तकनीकी विशेषज्ञ थे। वह परिवार से दूर यहां अकेले रह रहे थे।

पुलिस आयुक्त अंजनि कुमार ने एक बयान में बताया कि कुमार के अकेलेपन से आरोपी रक्त नमूने लेने के नाम पर उनके करीब हो गया।

उसने अपनी अप्राकृतिक यौनेच्छा की पूर्ति के लिए उसके अकेलेनपन का फायदा उठाया और उसके बदले में उसने पैसे की उम्मीद पाल ली।

आयुक्त के मुताबिक जब उसे पैसे नहीं मिले तब उसने उसे मारने की साजिश रच डाली। वह 30 सितंबर को उनके फ्लैट पर गया । उसने पहले उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर सिर पर चाकू से वार कर दिया।

पुलिस के अनुसार चेन्नई में रह रही कुमार की पत्नी ने जब पति के अपार्टमेंट में भूतल पर रह रहे अपने अन्य रिश्तेदार से कहा कि उनके पति फोन नहीं उठा रहे हैं तो उन्होंने जाकर देखा। उन्हें दरवाजा बाहर से बंद नजर आया।

टॅग्स :हैदराबादक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास