लाइव न्यूज़ :

मोमो चैलेंज के कारण अजमेर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 21, 2018 09:48 IST

ब्लू व्हेल के खतरनाक खेल के बाद अब एक और ऐसी तरह के जान लेवा खेल ने भारत में दस्तक दी है। खबर के अनुसार मोमो चैलेंज के कारण राजस्थान के अजमेर जिले में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है।

Open in App

 ब्लू व्हेल के खतरनाक खेल के बाद अब एक और ऐसी तरह के जान लेवा खेल ने भारत में दस्तक दी है। खबर के अनुसार मोमो चैलेंज के कारण  राजस्थान के अजमेर जिले में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है। कहा जा रहा है कि 15 साल की छवि जो 10वीं कक्षा में पढ़ती थी उसने 31 जुलाई को अपने जन्मदिन के तीन दिन बाद आत्महत्या कर ली है। 

छवि की मौत मोमो चैलेंज के कारण हुई है। छवि के फोन से मिले  मोबाइल की ब्राउजर हिस्ट्री, मोमो चैलेंज गेम के नियम और मृतका के शरीर के निशान ये साफ कर कर रहे हैं कि मोमो चैलेंज ने ही उसकी जान ली है। इस खेल के आखिरी पड़ाव को पार करने के कारण ही उसकी मौत हुई है। वहीं, छवि के पास से जो सुसाइड नोट मिला है उसमें लिखा कि वह जन्मदिन के दिन ही जाना चाहती थी। 

 वहीं, यूं अचानक छवि के आत्महत्या कर लेने से परिजनों के हाल बेहाल हैं। परिवार के अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। जिस तरह से छवि की एक खतरनाक खेल के कारण मौत हुई है उसके बाद अब परिजनों को उसके साथ पढ़ने वाली और भी लड़कियों के साथ इस तरह की घटना होने की आशंका है। इन दिनों यह गेम सोशल साइट वॉट्सऐप के जरिए तेजी से फैल रहा है।

 इस खेल के गिरफ्त में कई युवा अब तक आ चुके हैं। वहीं, पीड़ित परिवार अपनी बच्ची की मौत के न्याय के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है। वहीं, कहा जा रहा है कि पुलिस इस मामले मे खुद को पीछे कर रही है और कुछ भी बोलने को भी तैयार नहीं है।  ब्लू व्हेल बाद भारत में तेजी से फैसलने वाला ये जानलेवा खेल है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर