लाइव न्यूज़ :

मोकामाः जीजा से प्यार, बहन को मार डाला, शव को बॉक्स में बंद कर फरार, ऐसे मिलकर मारा...

By एस पी सिन्हा | Updated: November 16, 2021 17:59 IST

बिहार पुलिस सन्नी और उसकी साली की तलाश कर रही है. थानाध्यक्ष राज नंदन ने बताया कि मृतका के गले पर निशान मिला है.

Open in App
ठळक मुद्देगला दबाकर या फांसी लगाकर हत्या करने का मामला माना जा रहा है.सन्नी का अपनी साली से प्रेम था. पुलिस जांच में जुटी है.माता पिता इस अनबन से घर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगे.

पटनाः बिहार के पटना जिले में मोकामा थाना इलाके एक युवती जीजा के प्यार में ऐसी पागल हुई कि अपनी ही बहन की हत्या की साजिश रच दिया. युवती ने जीजा के साथ मिलकर बहन की हत्या कर दी और शव को बॉक्स में बंद कर फरार हो गई.

 

पति का नाम सन्नी पासवान बताया जा रहा है, जिसने अपनी साली के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका वर्षा की शादी चार साल पहले ही सनी पासवान से हुई थी. दोनों ने प्रेम विवाह किया था. वर्षा के दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की शामिल है. शादी के बाद भी वह मायके में रहती थी और उसका पति सनी पासवान भी वहीं रहता था.

इसी बीच साली और जीजा में प्यार हो गया. वर्षा को जब यह पता चला तो पति पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई. वर्षा के माता पिता इस अनबन से घर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगे. इन हालातों का साली ने जमकर फायदा उठाया और बहन को उसके पति से दूर कर दिया. इसके बाद साली ने जीजा के साथ मिलकर उसे सदा के लिए दूर करने की तैयारी कर ली.

दोनों ने मिलकर 24 वर्षीय पत्नी वर्षा कुमारी की गला घोंटकर हत्या कर दी. शव को घर के बक्से में छिपाकर आरोपी युवक साली के साथ फरार हो गया. इसके बाद किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. घटना की सूचना मिलने पर मोकामा थानाध्यक्ष राज नंदन मौके पर पहुंचे. पुलिस ने देखा कि एक बॉक्स में वर्षा का शव रखा हुआ है. जबकि पति सन्नी पासवान फरार था.

बक्से में शव लो देखकर पुलिस भी चौंक गई. मृतका के गले पर निशान मिला है. ऐसे में गला दबाकर या फांसी लगाकर हत्या करने का मामला माना जा रहा है. पुलिस सन्नी और उसकी साली की तलाश कर रही है. थानाध्यक्ष राज नंदन ने बताया कि मृतका के गले पर निशान मिला है. ऐसे में गला दबाकर या फांसी लगाकर हत्या करने का मामला माना जा रहा है. सन्नी का अपनी साली से प्रेम था. पुलिस जांच में जुटी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारहत्यापटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली