लाइव न्यूज़ :

Model Tania Singh Suicide: मॉडल तानिया सिंह ने किया आत्महत्या, आईपीएल स्टार भी जांच के घेरे में!, व्हाट्सएप चैट पर संदेश से खुलेगा राज, आखिर क्या है माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2024 21:29 IST

Model Tania Singh Suicide: सहायक पुलिस आयुक्त वी आर मल्होत्रा ने कहा, ‘‘ अभी तक हमें इतना ही पता चला है कि अभिषेक शर्मा की मॉडल तानिया से दोस्ती थी। जांच में अधिक जानकारी पता चलेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रारंभिक जांच से पता चला है कि मॉडल ने शर्मा को व्हाट्सएप चैट पर एक संदेश भेजा था।हमने अभी तक अभिषेक शर्मा से संपर्क नहीं किया है, लेकिन हम उन्हें नोटिस भेजेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए खेलते हैं।

Model Tania Singh Suicide: गुजरात के सूरत में मॉडल तानिया सिंह की संदिग्ध आत्महत्या की जांच कर रही पुलिस क्रिकेट खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को नोटिस भेजेगी क्योंकि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों दोस्त थे और तानिया ने अभिषेक को व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजा था। सूरत पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक तानिया सिंह (28) सोमवार को शहर के वेसु इलाके में अपने अपार्टमेंट की छत से लटकी हुई पाई गई थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। सहायक पुलिस आयुक्त वी आर मल्होत्रा ने कहा, ‘‘ अभी तक हमें इतना ही पता चला है कि अभिषेक शर्मा की मॉडल तानिया से दोस्ती थी। जांच में अधिक जानकारी पता चलेगी।’’

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मॉडल ने शर्मा को व्हाट्सएप चैट पर एक संदेश भेजा था, लेकिन इसका जवाब नहीं दिया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘ हमने अभी तक अभिषेक शर्मा से संपर्क नहीं किया है, लेकिन हम उन्हें नोटिस भेजेंगे। ’’

अभिषेक शर्मा एक ऑलराउंडर हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए खेलते हैं। जबकि तानिया सिंह को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते थे। इस सिलसिले में वेसू पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीIPLसनराइजर्स हैदराबादगुजरातGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा