लाइव न्यूज़ :

1.86 लाख का मोबाइल मंगाया, निकला पत्थर का टुकड़ा, बेंगलुरु का मामला...

By संदीप दाहिमा | Updated: October 31, 2025 16:13 IST

बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दावा किया है कि उन्होंने 1.86 लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान करके ई-कॉमर्स कंपनी से एक ‘सैमसंग गैलेक्सी जी फोल्ड 7’ स्मार्टफोन मंगाया था, लेकिन उन्हें इस स्मार्टफोन के जिस डिब्बे की आपूर्ति की गई उसे खोलने पर केवल एक पत्थर (टाइल) का टुकड़ा मिला।

Open in App
ठळक मुद्दे1.86 लाख का मोबाइल मंगाया, निकला पत्थर का टुकड़ा, बेंगलुरु का मामला...

बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दावा किया है कि उन्होंने 1.86 लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान करके ई-कॉमर्स कंपनी से एक ‘सैमसंग गैलेक्सी जी फोल्ड 7’ स्मार्टफोन मंगाया था, लेकिन उन्हें इस स्मार्टफोन के जिस डिब्बे की आपूर्ति की गई उसे खोलने पर केवल एक पत्थर (टाइल) का टुकड़ा मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, येलचेनहल्ली के रहने वाले प्रेमनानंद (43) ने फोन के लिए ऑर्डर किया था और इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, प्रेमनानंद ने 14 अक्टूबर को एक ई-कॉमर्स मंच से इस फोन की खरीदारी की थी और अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन भुगतान किया।

स्मार्टफोन की आपूर्ति के नाम पर उन्हें एक डिब्बा 19 अक्टूबर को शाम करीब 4:16 बजे प्राप्त हुआ। उन्होंने डिब्बे को खोलते समय एक वीडियो बनाई और उच्च-स्तरीय स्मार्टफोन की जगह डिब्बे में केवल एक सफेद रंग का चौकोर टाइल का टुकड़ा देखकर चौंक गए। प्रेमनानंद ने पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) में शिकायत दर्ज कराई और बाद में स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। जिसने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 319 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी (कंप्यूटर संसाधनों का उपयोग करके प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :बेंगलुरुवायरल वीडियोअजब गजबअमेजनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद