लाइव न्यूज़ :

जयपुर सेंट्रल जेल में मिले मोबाइल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 16, 2019 08:36 IST

पुलिस के अनुसार जेल के प्रहरी सीताराम ने मामला दर्ज करवाया है कि वार्ड नं. दो में तलाशी के दौरान मिट्टी में दबे हुए दो मोबाइल मिले हैं। जेल में मोबाइल के प्रयोग पर लगाम लगाने के लिए जैमर लगाए हुए हैं लेकिन फिर भी जेल में मोबाइल बेखौफ चल रहे हैं।

Open in App

जयपुर सेंट्रल जेल  में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी मोबाइलों को जेल में आने से रोकने में नाकाम रही है। 15 मार्च को तलाशी के दौरान जेल की मिट्टी में दो मोबाइल दबे हुए मिले हैं, जिनमें से एक में सिम भी लगी मिली है। इस संबंध में जेल प्रहरी ने लालकोठी थाने में मामला दर्ज करवाया है। 

पुलिस के अनुसार जेल के प्रहरी सीताराम ने मामला दर्ज करवाया है कि वार्ड नं. दो में तलाशी के दौरान मिट्टी में दबे हुए दो मोबाइल मिले हैं। जेल में मोबाइल के प्रयोग पर लगाम लगाने के लिए जैमर लगाए हुए हैं लेकिन फिर भी जेल में मोबाइल बेखौफ चल रहे हैं। मामले की तफ्तीश कर रहे अधिकारी एएसआई हरबंश ने बताया कि मोबाइल में मिली सिम के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है और कॉव डिटेल निकलवाकर यह जानकारी भी निकाली जाएगी कि इस मोबाइल से किस-किस से और कब कब बात हुई। वहीं दूसरे मोबाइल के मालिका का पता आईएमईआई नम्बर के आधार पर लगाया जा रहा है। 

उल्लेखनीय है कि सेंट्रल  जेल में पिछले तीन माह में दो दर्जन से अधिक मोबाइल मिल चुके हैं, वहीं कुछ समय पूर्व ही कैदियों ने एक पाकिस्तानी क्ैदी की हत्या कर दी थी जो सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन