लाइव न्यूज़ :

टीचर पर लगे चौथी कक्षा की छात्रा को छेड़ने के आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2018 20:54 IST

ग्रामीणों ने शिक्षक पर आरोप लगाया है कि सोमवार को चौथी कक्षा की छात्रा के साथ पढ़ाई के दौरान छेड़खानी की है। बताया जाता है कि सोमवार को चौथी क्लास की छात्रा पढ़ने के लिए स्कूल आई थी।

Open in App

पटना, 14 अगस्तः बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय, ददुरा के एक शिक्षक पर चौथी क्लास की छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप लगा, जिसके बाद मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के शिक्षक सुरेंद्र राम की जमकर धुनाई कर दी और उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। वहीं, पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। 

ग्रामीणों ने शिक्षक पर आरोप लगाया है कि सोमवार को चौथी कक्षा की छात्रा के साथ पढ़ाई के दौरान छेड़खानी की है। बताया जाता है कि सोमवार को चौथी क्लास की छात्रा पढ़ने के लिए स्कूल आई थी। पढ़ाई के दौरान शिक्षक सुरेंद्र राम ने उसके साथ छेड़खानी किया। बताया जाता है कि जब छात्रा शाम को अपने घर गई तो उसने सारी बातें अपने परिजनों को सुनाई। आज सुबह स्कूल खुलते ही बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर विद्यालय परिसर में पहुंच गये और शिक्षक सुरेंद्र राम को पकड कर धुनाई कर दी। जिसमें वह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजपुर थाना पुलिस को दिया। 

सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपित शिक्षक सुरेंद्र और एक शिक्षक पारसनाथ राम को अपने कब्जे में ले लिया और इलाज के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती करा दिया। वहीं, मुखिया संदीप राय ने पहुंच कर मामले को शांत कराया। 

राजपुर थाना प्रभारी राजाराम पासवान ने बताया कि अभी तक दोनों तरफ से आवेदन नहीं मिला है। शिक्षक की पिटाई आपसी विवाद में की गई है। मामले की जांच की जा रही है। शिक्षक का इलाज पीएचसी में कराया जा रहा है। आवेदन मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :छेड़छाड़बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO