लाइव न्यूज़ :

बिहारः नवादा में इंसानियत को शर्मसार करते हुए भीड़ ने महिला को डायन बता पीट-पीटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 23, 2019 17:26 IST

बिहार के नवादा में भीड़ द्वारा महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले में पुलिस ने 12 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इसमें चार को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी बचे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

Open in App

बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थानाक्षेत्र के कोलडीहगढ़ गांव में इंसानियत को शर्मसार करते हुए भीड़ ने एक महिला को डायन का आरोप लगाकर पीट-पीटकर मार डाला. गांव के लोगों ने गांव में ही एक महिला को घेरकर लाठी-डंडों से तब तक पीटा, जब तक कि वह जमीन पर धराशाई नहीं हो गई. 

इस घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस गांव में पहुंची तो महिला को गोविंदपुर के पीएचसी अस्‍पताल में ले जाया गया. जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

वहीं, इस मामले में पुलिस ने 12 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इसमें चार को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी बचे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

यहां उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुंगेर से भी एक खबर आई जहां दो वृद्ध महिलाओं को पहले डायन बताया गया, फिर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला गया. उसके बाद दोनों के शवों को पथरी पहाड़ी के बास दफना भी दिया गया. 

परिजनों के केस कराए जाने के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया. दोनों मृतक महिलाओं की उम्र 65 वर्ष से ऊपर थी. अब नवादा जिले में घटित इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिती उत्पन्न हो गई है. फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है.

टॅग्स :मॉब लिंचिंगहत्याकांडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े