लाइव न्यूज़ :

Mob Lynching: जानिए क्यों बिहार के हाजीपुर में महिला को निर्वस्‍त्र कर पति के सामने की गई पिटाई

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2019 15:57 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान काफी बडी संख्या में भीड़ जमा हो गई और लोगों ने महिला को चोर कहते हुए उसे सडक पर भी घसीटा. इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल हो गया. 

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि हरौली स्थित बूढ़ी मइया मंदिर में किसी महिला की सोने की चेन चोरी हो गई.बताया जाता है कि करीब 2 घंटे तक भीड़ ने महिला और उसके पति को बंधक बनाए रखा.

बिहार में मॉब लिंचिंग की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है. अब हाजीपुर में हिंसक भीड़ ने चोरी का अरोप लगा कर एक महिला को निर्वस्‍त्र कर पति के सामने ही पीटा. यहां भीड़ ने सोने की चेन चुराने के आरोप में एक महिला को पति के सामने दो घंटे तक पीटा और इतने से भी मन नहीं भरा तो पति पर भी लात-घूसे, बेल्ट बरसाए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान काफी बडी संख्या में भीड़ जमा हो गई और लोगों ने महिला को चोर कहते हुए उसे सडक पर भी घसीटा. इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल हो गया. 

जानिए क्या है पूरा मामला

घटना वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के हरौली गांव स्थित विख्यात बूढी माई मंदिर की है, जिसमें चोरी का आरोप लगाकर एक महिला की लोगों ने जमकर पिटाई की. महिला को बचाने आए उसके पति को मारपीट कर लोगों ने बुरी तरह जख्मी कर दिया. इस दौरान भीड़ ने महिला के कपडे फाड़ दिए और गैंगरेप की भी धमकी दी. 

बताया जा रहा है कि हरौली स्थित बूढी मइया मंदिर में किसी महिला की सोने की चेन चोरी हो गई. पीडित महिला पर चोरी का आरोप लगाया गया और उसे पकड कर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान लोगों ने महिला को कहा कि फोन कर अपने पति को यहां पर बुलाओ. महिला ने जब पति को इस बात की सूचना दी तो वह फौरन वहां पहुंच गया. जिसके बाद भीड़ ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया.

2 घंटे तक बनाया रखा बंधक

बताया जाता है कि करीब 2 घंटे तक भीड़ ने महिला और उसके पति को बंधक बनाए रखा. उनके साथ जमकर मारपीट की और महिला के कपडे फाड़ दिए. लेकिन कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा. वारदात के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और उसके पति को अस्पताल में भर्ती करवाया. बताया जा रहा है कि जिस चोरी की चेन का आरोप महिला पर लगाया गया था वह उसके पास से नहीं मिली. 

चेन चोरी का लगाया गया आरोप!

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गंगाब्रिज थाना क्षेत्र लिटिआही तेरसिया गांव निवासी राजमोहन राय की पत्नी रीता देवी शुक्रवार को अपने गांव से पूजा करने के लिए सदर थाना क्षेत्र के हरौली गांव स्थित बूढी माई मंदिर गई हुई थी. मंदिर में भारी भीड़ के कारण पूजा करने के लिए लाइन लगी हुई थी. इस लाइन में वह भी लग गई तथा अपनी बारी का इंतजार करने लगी. इसी दौरान उसके आगे खड़ी एक महिला का चेन किसी उचक्के ने झपट लिया. 

उसके बाद उक्त महिला ने रीता देवी को पकड लिया तथा उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए चोर-चोर का शोर मचा दिया. इसके बाद महिलाओं की भीड़ उस पर टूट पडी और उसकी जमकर पिटाई कर दी. हालांकि तलाशी के दौरान महिला के पास से चेन नहीं मिल सका. इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल हो गया.

टॅग्स :मॉब लिंचिंगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट