लाइव न्यूज़ :

बिहार में थमने का नाम नहीं ले रहा है पीट-पीटकर हत्‍याओं का सिलसिला, प्रेम प्रसंग में युवक को उतारा मौत के घाट

By एस पी सिन्हा | Updated: July 23, 2019 17:12 IST

पटना के न्यू एतवारपुर निवासी और पेशे से बढ़ई राजकुमार का इकलौता बेटा अभिषेक कुमार (18) इंटर का छात्र था. पिता राजकुमार ने बताया कि तीन बजे घर से अभिषेक यह कहकर निकला था कि वह अपने एक दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में जा रहा है और आने में देर होगी. देर रात नहीं लौटने पर कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला. सुबह में शव मिलने की सूचना मिली. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पीट-पीटकर हत्‍याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. ताजा मामला पटना के फुलवारीशरीफ थाना इलाके में प्रेम-प्रसंग में इंटर के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.हत्‍या कर फेंका गया उसक शव पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में न्यू एतवारपुर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने के बाद सनसनी फैल गई.

बिहार में पीट-पीटकर हत्‍याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. ताजा मामला पटना के फुलवारीशरीफ थाना इलाके में प्रेम-प्रसंग में इंटर के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्‍या कर फेंका गया उसक शव पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में न्यू एतवारपुर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने के बाद सनसनी फैल गई.

बताया जाता है कि पटना के न्यू एतवारपुर निवासी और पेशे से बढ़ई राजकुमार का इकलौता बेटा अभिषेक कुमार (18) इंटर का छात्र था. पिता राजकुमार ने बताया कि तीन बजे घर से अभिषेक यह कहकर निकला था कि वह अपने एक दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में जा रहा है और आने में देर होगी. देर रात नहीं लौटने पर कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला. सुबह में शव मिलने की सूचना मिली. 

स्थानीय लोगों के अनुसार, अभिषेक का किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लड़की का फोन आने पर अभिषेक घर से निकला था. शव को देखने से लग रहा था कि अभिषेक को बंधक बनाकर पहले उसकी जमकर पिटाई की गई, फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई. पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले. 

पुलिस ने अभिषेक के मोबाइल को चेक किया तो उसमें आखिरी कॉल एक लड़की का था. कॉल बैक करने पर लड़की ने कोचिंग में होने का बहाना बनाकर रोना शुरू कर दिया. बाद में उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. थानेदार जयप्रकाश ने बताया कि पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. 

उल्लेखनीय है कि बिहार में बीते कुछ दिनों से भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेकर खुद ही 'इंसाफ' करने की प्रवृत्ति जोर पकड़ती दिखी है. बीते पांच दिनों में ऐसी कई घटनाओं ने कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर सवाल खड़े किए हैं. गुरुवार को छपरा में मवेशी चोरी के आरोप में तीन कथित चोरों की हत्‍या के बाद वैशाली में भी ऐसी दो घटनाएं सामने आईं. वहां बैंक लूट के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई.

साथ ही मंदिर में चोरी के आरोप में एक महिला को निर्वस्‍त्र कर पीटा गया. आगे रविवार को सुपौल में युवती की हत्या से उग्र ग्रामीणों द्वारा युवक की भी पीटकर हत्‍या तथा पटना में एक युवक की हत्‍या के बाद आरोपित के घर पर भीड़ का हमला किया गया. 

इसके एक दिन पहले शनिवार को भभुआ में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई की गई. दरिंदों ने उसे न केवल पीटा, बल्कि गुप्तांग पर पेट्रोल डाल यातना भी दी. 

टॅग्स :हत्याकांडमॉब लिंचिंगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े