लाइव न्यूज़ :

बिहार: हनुमान मंदिर के पास लड़कों को देख हुआ शक, भीड़ ने एक को मार डाला, एक अधमरा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2019 19:25 IST

मॉब लिंचिंग का शिकार अपराधी बेगूसराय के पन्हास का रहने वाला अमन कुमार (25) था. अमन अपने एक साथी के साथ गुरुवार की रात बाइक से भर्रा हनुमान मंदिर के समीप आया था. गांववालों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ तो उसे पीटने लगे.

Open in App

बिहार में एकबार फिर से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है, जहां उन्मादी भीड ने एक लड़के की जान ले ली, जबकि एक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. घटना बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा हनुमान मंदिर के समीप की है. घटना गुरुवार की देर रात्रि की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात ग्रामीणों ने गांव में घूम रहे दो युवकों की ईंट-पत्थर से जमकर पिटाई कर दी, जिससे एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया जा रहा है.

मॉब लिंचिंग का शिकार अपराधी बेगूसराय के पन्हास का रहने वाला अमन कुमार (25) था. अमन अपने एक साथी के साथ गुरुवार की रात बाइक से भर्रा हनुमान मंदिर के समीप आया था. गांववालों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ तो उसे पीटने लगे. इस दौरान उसकी मौत हो गई. जबकि, उसके साथ आया एक अन्य गंभीर रूप से घायल है. ग्रामीणों ने उसकी बाइक भी ईंट-पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी.

घटना की पुष्टि करते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजबिन्दु प्रसाद ने बताया कि जख्मी बदमाश का पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने आज बताया कि पनहास गांव के रहने वाले अमन कुमार और संदीप कुमार रात को भरार् गांव में घूम रहे थे, तभी गांव के ही एक व्यक्ति से उनका झगड़ा हो गया. इसी बीच विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी.

 इस घटना में अमन कुमार की मौत हो गई, जबकि संदीप बुरी तरह से जख्मी हो गया. प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों युवक अपराधिक किस्म थे, मृतक कई मामलों में आरोपी था. पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी मुफस्सिल थाना में दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

टॅग्स :मॉब लिंचिंगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट