लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग: अपना पैसा वसूली करने आए किसानों को बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर लाठी-पत्थरों से पीटा, एक की मौत, छह घायल

By भाषा | Updated: February 6, 2020 08:49 IST

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों की खिलाफ नामजद तथा 10-12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक :एसपी: आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर हुई।

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों ने अपनी रकम वसूल करने आए सात लोगों पर पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया।इस हमले में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रुप से घायल हैं

मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र के गांव में ग्रामीणों ने इंदौर से अपनी रकम वसूल करने आए सात लोगों पर बुधवार को पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों की खिलाफ नामजद तथा 10-12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक :एसपी: आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर हुई।

मृतक की पहचान इन्दौर निवासी गणेश पटेल के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि हमले में छह लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं और उन्हें इन्दौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि इन्दौर जिले के श्योपुर खेड़ा के रहने वाले विनोद मुकाती ने धार के बोरलाई गांव के रहने वाले पांच मजदूरों को इन्दौर में मजदूरी करने के एवज में 50-50 हजार रुपऐ अग्रिम दिए थे। लेकिन मजदूर बगैर मजदूरी किए अपने गांव वापस आ गए। जब मुकाती ने अपने पैसे लौटाने का दबाव बनाया तो इन मजदूरों ने मुकाती को अपने गांव बुलाया।

उन्होंने बताया कि जब मुकाती अपने छह साथियों के साथ गांव पहुंचे तो मजदूरों ने उन पर हमला कर दिया। इस पर मुकाती और उसके साथी वहां से भागे तो मजदूरों ने ग्रामीणों के बीच यह अफवाह फैला दी कि बच्चा चोर गिरोह भाग रहा है।

इसके बाद अन्य ग्रामीणों ने भाग रहे मुकाती और उनके साथियों को पकड़कर पत्थर और लाठियों से जमकर पीटा। इस हमले में गणेश पटेल की मौत हो गई। सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

टॅग्स :मॉब लिंचिंगमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद