लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग: मांस लेकर जा रहे ड्राइवर और खलासी को भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा, हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2018 17:58 IST

बताया जाता है कि इस दौरान इकट्ठी भीड़ ने ना केवल मांस से लदे पिकअप को जब्त किया बल्कि उसके चालक और खलासी की भी जमकर पिटाई की जिसे उनकी स्थिती गंभीर बनी हुई है।

Open in App

पटना,9 अगस्त:बिहार में भीड़ की हिंसा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूबे के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव बाजार के समीप कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां प्रतिबंधित मांस की तस्करी के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक पिकअप को जब्त कर जमकर हंगामा किया और पीकअप वैन के ड्राइवर की जमकर पिटाई की, जिससे वह अधमरा हो गया।

बताया जाता है कि इस दौरान इकट्ठी भीड़ ने ना केवल मांस से लदे पिकअप को जब्त किया बल्कि उसके चालक और खलासी की भी जमकर पिटाई की जिसे उनकी स्थिती गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय चांदी थाना पुलिस व संदेश थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन और उसके चालक को अपने कब्जे में लेकर आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की।

स्थानीय लोग वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अडे रहे। इस दौरान लोगों ने आरा कोईलवर सहार मुख्यमार्ग को घंटो जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि जहानाबाद से तीन गाड़ियों पर मांस लाद कर संदेश चांदी पथ से आरा के कसाई टोला लाया जा रहा था। तभी अखगांव बाजार के पास जर्जर सडक होने के कारण गाडी गढ्ढे में फंस गई। इस दौरान मांस लदे वाहन से बदबू निकलने लगी। स्थानीय लोगों ने एक पिकअप को रोका तो देखा कि उसमें मांस लदा है। फिर क्या था लोगों का गुस्सा फूट पडा और हंगामा शुरू हो गया।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा