लाइव न्यूज़ :

मनरेगा घोटालाः जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की मुसीबत अधिक, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2023 16:15 IST

6 और 7 मई 2022 को निलंबित आईएएस पूजा सिंघल, पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार सिंह के अलग-अलग ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुमन कुमार सिंह के ठिकानों से 19 करोड़ 31 लाख कैश के साथ कई अहम दस्तावेज बरामद किया था।मामले में ईडी ने 5000 पन्नों का चार्जशीट दाखिल किया है।डिस्चार्ज पिटिशन को ईडी की विशेष अदालत ने खारिज कर दिया है।

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में मनरेगा घोटाला से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। पूजा सिंघल के द्वारा दायर डिस्चार्ज पिटिशन को ईडी की विशेष अदालत ने खारिज कर दिया है। उन्होंने ईडी की विशेष अदालत मेंआरोप गठन से पूर्व आरोप मुक्त कराने के लिए डिस्चार्ज पिटिशन दायर की थी।

 

उल्लेखनीय है कि निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के मामले में ईडी की विशेष अदालत में आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई चल रही है। आरोप गठन से पूर्व आरोप मुक्त कराने के लिए पूजा सिंघल ने डिस्चार्ज पिटिशन दायर की थी। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था।

6 और 7 मई 2022 को निलंबित आईएएस पूजा सिंघल, पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार सिंह के अलग-अलग ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। छापेमारी में सुमन कुमार सिंह के ठिकानों से 19 करोड़ 31 लाख कैश के साथ कई अहम दस्तावेज ईडी ने बरामद किया था। मामले में ईडी ने 5000 पन्नों का चार्जशीट दाखिल किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह