लाइव न्यूज़ :

मिजोरम: भारतीय रिजर्व बटालियन के दो कर्मियों पर भीड़ का हमला

By भाषा | Updated: April 20, 2020 05:45 IST

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर पश्चिम मिजोरम के मामित जिले में मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर निगरानी के लिए तैनात भारतीय रिजर्व बटालियन के दो कर्मियों पर एक भीड़ ने कथित तौर हमला कर दिया

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर पश्चिम मिजोरम के मामित जिले में मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर निगरानी के लिए तैनात भारतीय रिजर्व बटालियन के दो कर्मियों पर एक भीड़ ने कथित तौर हमला कर दियाअधिकारी ने बताया कि दोनों कर्मियों की पहचान सी लालह्रुएतलुआंगा और आर जैरेममाविया के तौर पर हुई है जो उस बल का हिस्सा हैं जो मामुत जिले में पश्चिम फैलेंग पुलिस थानाक्षेत्र के तहत आने वाले जोमुआंत्लांग में राज्य की सीमा पर तैनात हैं।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर पश्चिम मिजोरम के मामित जिले में मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर निगरानी के लिए तैनात भारतीय रिजर्व बटालियन के दो कर्मियों पर एक भीड़ ने कथित तौर हमला कर दिया। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों कर्मियों की पहचान सी लालह्रुएतलुआंगा और आर जैरेममाविया के तौर पर हुई है जो उस बल का हिस्सा हैं जो मामुत जिले में पश्चिम फैलेंग पुलिस थानाक्षेत्र के तहत आने वाले जोमुआंत्लांग में राज्य की सीमा पर तैनात हैं। मिजोरम के उप पुलिस महानिरीक्षक (उत्तर रेंज) एल खियांग्ते ने पीटीआई से कि घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे उस समय हुई जब दोनों कर्मियों ने चार चकमा पुरुषों से कहा कि वे ताश खेलना बंद करके सतर्क रहें क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी निरीक्षण करने वाले थे।

खियांग्ते के अनुसार जोमुआंत्लांग में मिजोरम और त्रिपुरा के वालंटियर कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए लोगों की आवाजाही रोकने के वास्ते अंतरराज्यीय सीमा की संयुक्त रूप से रक्षा कर रहे हैं। वालंटियरों की मिजोरम पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मियों द्वारा सहायता की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि चारों पुरुषों ने त्रिपुरा की ओर स्थित एक गांव में 100 की संख्या में अपने मित्रों को उकसाया और दोनों कर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कथित हमले को लेकर पश्चिम फैलेंग पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। खियांग्ते ने कहा कि उन्होंने अपने त्रिपुरा समकक्ष को घटना के बारे में सूचित कर दिया है और मिजोम सरकार ने जोमुआंत्लांग के लिए अतिरिक्त कर्मी भेजे हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों घायल कर्मियों को आइजोल सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। 

टॅग्स :त्रिपुरालोकमत हिंदी समाचारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह