लाइव न्यूज़ :

लापता हुई नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करता था मौसा, हुआ गिरफ्तार  

By भाषा | Updated: June 22, 2018 05:09 IST

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (बाहरी) राजेंद्र सिंह सागर ने कहा कि पुलिस ने पंजाब के डेरा बस्सी में तलाशी कर 16 साल की लड़की को मुक्त करा आरोपी को पकड़ लिया है। यह पता चला कि दोनों लड़कियां अलग-अलग तारीखों को घर से निकली थीं। 

Open in App

नई दिल्ली, 22 जूनः दिल्ली से लापता हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने पंजाब से बरामद किया और जांच में लड़की ने अपने एक रिश्तेदार पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि 14 जून को 40 साल की एक महिला ने आरोप लगाया था कि संजीत राम नाम के व्यक्ति ने उसकी बेटियों का अपहरण किया, जिनकी उम्र 14 और 16 साल है। 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (बाहरी) राजेंद्र सिंह सागर ने कहा कि पुलिस ने पंजाब के डेरा बस्सी में तलाशी कर 16 साल की लड़की को मुक्त करा आरोपी को पकड़ लिया है। यह पता चला कि दोनों लड़कियां अलग-अलग तारीखों को घर से निकली थीं। 

लड़कियों के माता-पिता गुजर चुके हैं और शिकायतकर्ता उनकी देखभाल कर रही थी। शिकायतकर्ता लड़कियों की मौसी है। सागर ने बताया कि 16 साल की लड़की ने अपने बयान में आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता का पति उसका यौन उत्पीड़न करता था और इसलिए उसने आरोपी के साथ जाने का फैसला किया था। 

इसके बाद लड़की के 40 वर्षीय मौसा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस 14 साल की लड़की का पता लगा रही है और इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या मौसा ने उसका भी यौन उत्पीड़न किया। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :यौन उत्पीड़नदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा