लाइव न्यूज़ :

यूपी के बरेली में 4 साल के बच्चे की हत्या, मंदिर में बलि देने की आशंका

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 26, 2019 07:51 IST

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने बताया कि बच्चे के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और गला दबाकर उसकी हत्या की गई है. परिजनों का कहना है कि बच्चे का एक कान कटा हुआ था और उसके रोली का टीका लगा हुआ था.

बरेली के फरीदपुर थानाक्षेत्र में चार साल के मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ है. बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिससे पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम बच्चे का शव गांव में मंदिर के पास झाडि़यों में पड़ा मिला. बच्चे का शव देखकर ऐसा लगता है कि तंत्र मंत्र के चक्कर में उसकी हत्या की गई है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि फरीदपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पीपरथरा निवासी कृपाल का चार साल का इकलौता बेटा राजकुमार मंदिर में प्रसाद लेने गया था. राजकुमार का किसी ने अपहरण कर बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. उसका शव गांव में बने मंदिर के पास मिला. पुलिस ने बताया कि बच्चे के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और गला दबाकर उसकी हत्या की गई है.

परिजनों का कहना है कि बच्चे का एक कान कटा हुआ था और उसके रोली का टीका लगा हुआ था. इससे ग्रामीणों को आशंका है कि बच्चे की बलि दी गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने कहा कि बच्चे की हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और पुलिस अधीक्षक (अपराध) के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद