लाइव न्यूज़ :

चलती ट्रेन में बदमाशों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, मां-बेटी को लूटकर नीचे फेंका, दोनों की मौत

By भाषा | Updated: August 4, 2019 02:59 IST

बेटी का कोचिंग में दाखिला कराने के लिये ट्रेन से दिल्ली से कोटा जा रही महिला को मथुरा में बदमाशों ने लूट-पाट के बाद हजरत निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-22634) से धक्का दे दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।

Open in App

बेटी का कोचिंग में दाखिला कराने के लिये ट्रेन से दिल्ली से कोटा जा रही महिला को मथुरा में बदमाशों ने लूट-पाट के बाद हजरत निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-22634) से धक्का दे दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।

रेलवे सुरक्षा बल ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार निजामुद्दीन - त्रिवेंद्रम सेंट्रल सुपर फास्ट एक्सप्रेस के एस-2 कोच में दिल्ली के शाहदरा निवासी दिलीप की पत्नी मीना (55), बेटी मनीषा (21) और बेटा आकाश (23) बर्थ नंबर पर 1, 3 और 4 पर सोए हुए थे। मां-बेटा, मनीषा को कोचिंग के लिए कोटा छोड़ने जा रहे थे।

तड़के करीब पौने चार बजे मीना देवी टायलेट के लिए उठीं। जब वो टायलेट से वापस आईं तो उनकी सीट पर रखे बैग को बदमाश उठा रहे थे। मीना ने बदमाशों से बैग छीनने की कोशिश की। इसी दौरान मनीषा की भी आंख खुल गई और वह भी बैग को बदमाशों से खींचने लगी। एक बदमाश बैग को लेकर ट्रेन से भागने का प्रयास कर रहा था। इसी खींचातानी में दोनों ट्रेन में गेट के पास पहुंच गईं। बदमाश ने तेजी से झटके के साथ बैग को खींचा और दोनों को गेट से बाहर धक्का दे दिया। वे दोनों ट्रेन से बाहर जा गिरीं और बदमाश उनका कीमती सामान से भरा बैग लेकर कूद गया।

इधर, ट्रेन में हल्ला मचा तो बेटे आकाश की भी आंख खुल गई और उसने लोगों से घटना के बारे में पूछा। जब उसे पता चला कि उसकी मां और बहन को ट्रेन से फेंका गया है तो उसने चेन खींच दी। लेकिन तब तक ट्रेन वृन्दावन रोड स्टेशन पर पहुंच चुकी थी। यह घटना आझई स्टेशन के निकट घटी थी।

रेलवे सुरक्षा बल कोतवाली प्रभारी चंद्रभान प्रसाद ने बताया, ‘रेलवे स्टाफ को घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर एंबुलेंस भेजी गई, लेकिन तब तक मां-बेटी की मौत हो चुकी थी। इस मामले में मृतका के पुत्र आकाश की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा लुटेरों की तलाश की जा रही है। उसने बताया है कि वह अपनी मां के साथ बहन को इंजीनियरिंग की कोचिंग के लिए कोटा छोड़ने जा रहे थे। बदमाश जिस बैग को लेकर भागे हैं, उसमें कैश, मोबाइल फोन और कोचिंग व हॉस्टल की फीस के चेक थे। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीभारतीय रेलमथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल