लाइव न्यूज़ :

महिला डांसर के साथ बदसलूकी, कपड़े फाड़ने के साथ ही मारपीट

By भाषा | Updated: June 17, 2019 22:38 IST

पुलिस ने कहा कि महिला बार डांसर नहीं है जैसा कि उसने दावा किया है और ये पांच लोग बेगमपेट इलाके में स्थित पब के नियमित ग्राहक हैं। महिला ने आरोप लगाया कि बार में ग्राहकों के यौन आग्रह को मानने से इनकार करने पर शुक्रवार रात एक व्यक्ति एवं चार महिलाओं ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट की।

Open in App

पेशे से डांसर एक महिला ने आरोप लगाया है कि चार महिलाओं समेत पांच लोगों ने सरेआम उसके कपड़े फाड़े और उसके साथ मारपीट की। उसने दावा किया है कि बार में कुछ ग्राहकों ने उससे अवांछित यौन आग्रह किया गया जिससे उसने इनकार कर दिया हालांकि पुलिस ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

पुलिस ने कहा कि महिला बार डांसर नहीं है जैसा कि उसने दावा किया है और ये पांच लोग बेगमपेट इलाके में स्थित पब के नियमित ग्राहक हैं। महिला ने आरोप लगाया कि बार में ग्राहकों के यौन आग्रह को मानने से इनकार करने पर शुक्रवार रात एक व्यक्ति एवं चार महिलाओं ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट की।

हालांकि पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) ए आर श्रीनिवास ने आरोप से इनकार किया। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, “कपड़े फाड़े जाने का उसका आरोप गलत है। उसके साथ उसके दोस्तों ने किसी बहस के चलते मारपीट की।” उन्होंने बताया कि घटना के बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

श्रीनिवास ने बताया कि महिला के साथ मारपीट करने वाले शख्स की भी तलाश जारी है। डीसीपी ने उस आरोप को भी खारिज कर दिया कि उसके साथ जब मारपीट हो रही थी तो पुलिस उसे बचाने नहीं आई। उन्होंने कहा, “हम उसे क्यों नहीं बचाएंगे? वह जो कह रही है उसमें कोई तर्क नहीं है..उसके बयान संदिग्ध हैं।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा