लाइव न्यूज़ :

पत्नी सुनीता देवी को मार रहा था पति रामसूरत, मां चमेलिया देवी ने रोका को गला घोंट कर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2025 05:53 IST

Mirzapur: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश सिंह ने बताया कि रात करीब 10 बजे हुई इस घटना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनशे की हालत में घर लौटा।पत्नी सुनीता देवी को पीटने लगा।परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने लगा।

Mirzapur: मिर्जापुर जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी को पीटने से रोकने पर अपनी मां का कथित तौर पर गला घोंट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे हुई इस घटना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि जिले के बघेरा कलां गांव में रामसूरत बिंद कथित तौर पर नशे की हालत में घर लौटा और अपनी पत्नी सुनीता देवी को पीटने लगा और परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। अधिकारी ने बताया कि जब उसकी मां, चमेलिया देवी (65) ने विरोध किया, तो रामसूरत ने कथित तौर पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया और गला घोंटने लगा, जिससे वह बेहोश हो गईं।

परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि चमेलिया देवी के दूसरे बेटे राममूरत बिंद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर रामसूरत के खिलाफ जिगना थाने में मामला दर्ज किया गया और उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?