दिल्ली में 5 लोगों ने किया एक नाबालिक लड़के का रेप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

By रुस्तम राणा | Updated: February 11, 2023 16:12 IST2023-02-11T16:12:37+5:302023-02-11T16:12:37+5:30

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों में एक नाबालिग लड़के का उसके पड़ोस में पांच लड़कों ने अलग-अलग समय पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

Minor sodomised by 5 boys of his neighbourhood in north Delhi, case registered | दिल्ली में 5 लोगों ने किया एक नाबालिक लड़के का रेप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

दिल्ली में 5 लोगों ने किया एक नाबालिक लड़के का रेप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Highlightsपिछले कुछ वर्षों में एक नाबालिग लड़के का उसके पड़ोस में पांच लड़कों ने अलग-अलग समय पर यौन उत्पीड़न किया10 फरवरी को पुलिस को पीसीआर कॉल से जानकारी मिली कि एक नाबालिग लड़के के साथ चार-पांच लोग दुष्कर्म कर रहे हैंआरोपियों के खिलाफ धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) के साथ पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक किशोर लड़के का उसके पड़ोस में पांच लड़कों ने कथित तौर पर यौन शोषण किया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कुछ वर्षों से पीड़ित लड़के का यौन शोषण कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों में एक नाबालिग लड़के का उसके पड़ोस में पांच लड़कों ने अलग-अलग समय पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार को मिली। डीसीपी (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने कहा कि 10 फरवरी को उन्हें पीसीआर कॉल मिली कि एक नाबालिग लड़के के साथ चार-पांच लोग दुष्कर्म कर रहे हैं। डीसीपी ने कहा, "मौके पर पहुंचने पर नाबालिग बच्चे ने बताया कि कुछ स्थानीय लड़कों ने उसका यौन शोषण किया है।"

इसके बाद, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता और उसकी मां ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में अलग-अलग मौकों पर पड़ोस के पांच लड़कों ने लड़के का यौन शोषण किया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ स्थानीय लड़कों ने उसका यौन शोषण किया। पीड़ित की मां ने पांचों लड़कों के खिलाफ अपने बेटे के साथ दुराचार करने की लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। पीड़ित को तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) के साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 4 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Minor sodomised by 5 boys of his neighbourhood in north Delhi, case registered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे