लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की के साथ 400 लोगों ने किया रेप, तीन हुए अब तक गिरफ्तार, महाराष्ट्र के बीड की घटना

By विनीत कुमार | Updated: November 15, 2021 09:20 IST

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक नाबालिग लड़की का 400 लोगों द्वारा रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में जांच जारी है। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र के बीड जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना।रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत करने गई लड़की का एक पुलिसकर्मी द्वारा भी उत्पीड़न किया गया।पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है, अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ 6 महीनों में 400 लोगों द्वारा रेप का विभत्स मामला सामने आया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक लड़की का एक पुलिसकर्मी द्वारा भी उस समय उत्पीड़न किया गया जब उसने रेप के संबंध में शिकायत कराने की कोशिश की। नाबालिग लड़की अब दो महीने की गर्भवती है।

बहरहाल, लड़की के शिकायत दर्ज कराने के बाद केस दर्ज किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीड के एसपी राजा रामसामी ने रविवार को बताया कि मामले में अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रामसामी के मुताबिक नाबालिग लड़की का पिछले छह महीनों में कथित तौर पर 400 लोगों द्वारा बलात्कार किया गया और यहां तक ​​कि पुलिसकर्मी पर भी पीड़िता का यौन शोषण करने का आरोप है।

लड़की ने अपनी शिकायत में क्या कहा है?

पुलिस के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक लड़की ने कुछ साल पहले अपनी मां को खो दिया। इसके बाद उसके पिता ने करीब 8 महीने पहले उसकी शादी करा दी। हालांकि, यही से उसके उत्पीड़न की कहानी शुरू होती है। लड़की को उसका पति मारता-पीटता था। ससुराल वाले भी लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे।

इन सबसे परेशान होकर लड़की अपने ससुराल से भाग गई और पिता के पास आकर रहना चाहती थी। पिता ने हालांकि उसे रखने से मना कर दिया। ऐसे में वह अपने गुजारे के लिए मजबूरन बीड जिले में अंबाजोगई बस स्टैंड पर भीख मांगने लगी। इसके बाद उसे यौन उत्पीड़न झेलना पड़ा।

बाल कल्याण समिति को दिए एक बयान में लड़की ने बताया, 'मेरे साथ कई लोगों ने दुर्व्यवहार किया है। मैं कई बार अंबाजोगई थाने में शिकायत दर्ज कराने गई, लेकिन पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बजाय मुझे एक पुलिसकर्मी ने परेशान किया।'

आखिरकार पिछले सप्ताह पुलिस ने शिकायत और मामला दर्ज किया। अभी जांच चल रही है और अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्ररेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा