लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेतिया में मनचलों ने नाबालिग बच्ची के साथ किया 4 घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म, हालत नाजूक 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 14, 2019 18:04 IST

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बच्ची को मैनाटांड शिवाघाट ले गए और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया.

Open in App

 बिहार के बेतिया जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. मनचलों ने एक 9 साल की नाबालिग बच्ची के साथ 4 घंटे तक दुष्कर्म करने के बाद उसे सुनसान सडक पर छोड दिया और भाग निकले. जिसके बाद बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. इलाज के लिए उसे बेतिया एमजेके अस्पताल लाया गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.

बताया जाता है कि बच्ची अपनी बडी बहन के साथ बेतिया के छावनी चौक पर खडी थी. वह अपने मामा के घर मैनाटांड जाने के लिए गाडी का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान छावनी के रहने वाले अरमान और फरमान कार लेकर आए और उसकी बडी बहन को कार में बैठने को कहा.

इसके बाद बडी बहन ने मना कर दिया तो उसकी छोटी बहन को उठाकर मैनाटांड की ओर निकल गए. इसके बाद बडी बहन ने गश्ती कर रही पुलिस दल को इसकी सूचना दी. पुलिस बिना विलंब के मैनाटांड की तरफ निकल पडी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन इससे पहले वे लोग मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुके थे.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बच्ची को मैनाटांड शिवाघाट ले गए और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं, पुलिस ने बताया कि बच्ची की बडी बहन ने आरोपियों की पहचान कर ली है. पीडिता की बहन ने बेतिया की तरफ आ रही कार को देखा और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने तुरंत गाडी को रोका और कार की जांच कि तो लडकी पीछे वाली सीट पर खून से लथपथ पडी हुई थी. मनचलों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद मनचले उसे शहर के एक पेट्रोल पंप के पास छोड गए. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.

टॅग्स :गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा