लाइव न्यूज़ :

गैंगरेप पीड़िता 8वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, सुसाइड नोट में आरोपियों का नाम व मोबाइल नंबर लिख की ये मांग

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 26, 2020 13:13 IST

राजस्थान के भरतपुर जिले में 14 वर्षीय लड़की ने बलात्कार के बाद रविवार (23 फरवरी) को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची के परिजन का कहना है कि छात्रा किसी काम से मंगलवार को बैतूल गई थी। इस दौरान तीन लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। पीड़िता  95 फीसदी तक जल चुकी है और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

मध्य प्रदेश के बैतूल में तीन शख्स ने मिलकर 8वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप किया था। इस वारदात के बाद छात्रा ने खुद पर केरोसीन डाल, खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। पीड़िता  95 फीसदी तक जल चुकी है और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। छात्रा ने 25 फरवरी को आग लगाने की कोशिश की थी। पीड़िता को इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया है। 

न्यूज एजेंसी एनएनआई के मुताबिक बैतूल जिला अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद मालवीय ने कहा है, "14 वर्षीय लड़की को जलने की चोट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।" स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्ची के परिजन का कहना है कि छात्रा किसी काम से मंगलवार को बैतूल गई थी। इस दौरान तीन लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया था।

पीड़िता ने एक सूइसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने तीनों आरोपियों के नाम और नंबर लिख कर इंसाफ की मांग की है। पीड़िता की मां ने भी तीनों आरोपियों के नाम बताए हैं। फिलहाल पीड़िता का इलाज की वजह से पुलिस बयान नहीं दर्ज कर पाई है। 

23 फरवरी को राजस्थान में बलात्कार पीड़िता ने आत्महत्या की

राजस्थान के भरतपुर जिले में 14 वर्षीय लड़की ने बलात्कार के बाद रविवार (23 फरवरी) को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने कहा था किशोरी शनिवार को हालेना थानांतर्गत एक इलाके में मवेशियों का चारा लेने खेत में गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि किशोरी ने जब शोर मचाया तो, खेत में काम कर रहा उसका भाई उसे बचाने आया। हालांकि आरोपी वहां से भाग चुका था। 

भरतपुर के एएसपी सुरेश कुमार खिंची ने कहा, ''किशोरी के परिजनों ने रविवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। लेकिन पीड़िता जब घर में अकेली थी, तो उनसे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।'' एसीपी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराके उसे परिवार को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस टीमें बनाईं गई हैं।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशगैंगरेपरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना