लाइव न्यूज़ :

गड़े धन के लालच में नाबालिग लड़की का बार-बार किया बलात्कार, मां-दादी समेत 3 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 6, 2018 14:32 IST

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में बलात्कार, धमकाये जाने और अन्य आरोपों से जुड़ी भारतीय दंड विधान की सम्बद्ध धाराओं के साथ लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विस्तृत जांच जारी है।

Open in App

तंत्र-मंत्र के जरिए गड़ा धन दिलाने के नाम पर यहां 14 वर्षीय लड़की के साथ बार-बार दुष्कर्म करने और उसे अमानवीय यातनाएं दिये जाने के आरोप में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों में दो महिलाएं हैं।

गांधी नगर थाना प्रभारी नीता डेरवाल ने को बताया कि गहरे अंधविश्वास से जुड़े मामले में अजय सोनाने (23), उसकी मां सुनीता सोनाने (40) और युवक की दादी गीता सोनाने (65) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आरोपों के हवाले से बताया कि पिछले कुछ महीनों के दौरान अजय ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 14 वर्षीय लड़की से कई बार दुष्कर्म किया और उसे अमानवीय यातनाएं दीं। युवक की मां और दादी ने इस घिनौने अपराध में उसकी मदद की।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में बलात्कार, धमकाये जाने और अन्य आरोपों से जुड़ी भारतीय दंड विधान की सम्बद्ध धाराओं के साथ लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विस्तृत जांच जारी है।

बच्चों के हितों में काम करने वाली गैर सरकारी संस्था चाइल्डलाइन ने मामले का भंडाफोड़ करते हुए पीड़ित लड़की की मदद की।

चाइल्डलाइन की स्थानीय इकाई के निदेशक वसीम इकबाल ने बताया कि लड़की के जन्म के समय उसके पैर मां की कोख से पहले बाहर आये थे। यह बात उसके पड़ोसी अजय के परिवार को पता थी।

इकबाल ने कहा, "अजय और उसके परिजनों ने लड़की के परिवार को कथित तौर पर यह कहकर झांसे में लिया कि पैरों की ओर से जन्म लेने की उसकी विलक्षण खूबी के कारण तंत्र-मंत्र के जरिये उससे गड़े धन का सुराग हासिल किया जा सकता है।" 

उन्होंने कहा, "लड़की की काउंसलिंग के दौरान हमें पता चला कि तंत्र-मंत्र के नाम पर उसे नशीली दवा पिलाकर श्मशान और अन्य स्थानों पर उससे कई बार दुष्कर्म किया गया। उसे जलती अगरबत्ती से दागा जाता था और कील लगे चाबुक भी मारे जाते थे।" 

इकबाल ने बताया कि अजय और उसके परिजनों की अमानवीय यातनाओं के बाद जब लड़की की तबीयत बेहद खराब हो गयी, तब भी उसके परिवारवालों का अंधविश्वास दूर नहीं हुआ।

उन्होंने बताया, "लम्बे समय तक नशीली दवा दिये जाने के कारण अक्सर खोयी-खोयी रहने वाली लड़की को उसके परिवारवाले एक अन्य तांत्रिक के पास ले गये। इस तांत्रिक ने लड़की पर भूत-प्रेत का साया बताकर उसे बेड़ियों में जकड़ दिया। हमारी टीम ने तीन दिन पहले लड़की को इस बंधन से आजाद कराया और उसकी आपबीती जानी।" 

इकबाल ने यह भी बताया, "मामले का मुख्य आरोपी अजय कोई और नहीं, बल्कि लड़की का मुंहबोला भाई है और वह उसे राखी भी बांधती थी।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा