लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के चुरू जिले में दसवीं की छात्रा के साथ गैंग रेप, आरोपियों ने बनाई वीडियो, वायरल करने की दी धमकी

By रुस्तम राणा | Updated: April 12, 2022 19:18 IST

रेप पीड़िता और उसके पिता ने स्थानीय पुलिस में मामला दर्ज करवाया है, जिसके बाद पीड़िता की मेडिकल जाँच करवाई गई है। 

Open in App

जयपुर: राजस्थान में एकबार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। राज्य के चुरू में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है। 17 वर्षीय रेप पीड़िता दसवीं की छात्रा है। खबर के अनुसार, उसके ही गांव के दो लोगों ने रविवार रात उसका बलात्कार किया। रेप पीड़िता और उसके पिता ने स्थानीय पुलिस में मामला दर्ज करवाया है, जिसके बाद पीड़िता की मेडिकल जाँच करवाई गई है। 

आरोपी एक साल से लड़की के साथ करता रहा रेप

पुलिस उपाधीक्षक ममता सारस्वत ने कहा कि लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी, जो कि कॉलेज का छात्र है, उसने उसे डेढ़ साल पहले प्रस्ताव दिया था लेकिन उसने खारिज कर दिया।

फिर बाद में उससे शादी का आश्वासन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने पिछले एक साल में कई बार उसके साथ बलात्कार किया, ब्लैकमेल किया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी है।

रविवार की आरोपी ने लड़की को खेतों में बुलाया 

रविवार की रात आरोपी ने लड़की को खेतों में आने को कहा, जब उसने मना किया तो उसने वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया। इसके बाद वह खेतों में पहुंची तो उसने उस पर अपने साथ आए किसी अन्य व्यक्ति से संबंध बनाने का दबाव बनाया।

मना करने पर उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। वह बेहोश हो गई और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।  पुलिस ने कहा कि पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अतिरिक्त एसपी रैंक के एक अधिकारी द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :राजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना