लाइव न्यूज़ :

नाबालिग को बाइक पर बैठाकर झाड़ी में ले गया, जबरन शराब पिलाकर किया गैंगरेप 

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2018 03:17 IST

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को छापेमारी कर घटना में शामिल तीनों आरोपी राजेश मरांडी, विनय सोरेन और सुशील मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

रांची, 03 सितंबरः झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाडा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को अगवा कर मुखिया और उसके दो दोस्तों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी राजेश मरांडी शिवतला पंचायत का मुखिया है। पीड़िता ने थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को छापेमारी कर घटना में शामिल तीनों आरोपी राजेश मरांडी, विनय सोरेन और सुशील मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को नाबालिग दुधीचुंआ मैदान में फुटबॉल मैच देखने गई थी। लौटने के दौरान शिवतला पंचायत का मुखिया राजेश मरांडी अपने दो साथी विनय सोरेन और सुशील मरांडी के साथ नाबालिग को जबरन बाइक पर बैठाकर अपने गांव रांगा की ओर ले भागा और वहां गांव के बाहर एक झाड़ी में ले जाकर तीनों ने पहले नाबालिग को जबरन शराब पिलाई और उसके बाद मारपीट कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

नाबालिग की चीखने की आवाज सुनकर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो तीनों आरोपी फरार हो गए। इसके बाद शुक्रवार की रात को ही पुलिस ने पीड़िता को शिकारीपाडा के मोहुलपहाडी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका बयान दर्ज किया गया। 

वहीं पीड़िता ने शनिवार को शिकारीपाडा थाना में मुखिया समेत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर मुखिया समेत तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :गैंगरेपरेपझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह