लाइव न्यूज़ :

बिहारः नाबालिग छात्रा के साथ सात लड़कों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2019 18:29 IST

सातवीं की छात्रा से उसके पडोस में रहने वाले युवकों ने न केवल गैंगरेप किया बल्कि पूरी घटना का वीडियो और फोटो भी वायरल कर दिया. इस मामले की जानकारी पीड़िता ने अपने परिवारवालों को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. 

Open in App

बिहार के बेगूसराय से सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की घटना सामने आने से सनसनी फैल गई है. जिले के मंसूरचक थानाक्षेत्र के समसा गांव में एक नाबालिग बच्ची से कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाकर फोटो के साथ वायरल कर दिया है. पीड़िता सातवीं क्लास की छात्रा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सातवीं की छात्रा से उसके पडोस में रहने वाले युवकों ने न केवल गैंगरेप किया बल्कि पूरी घटना का वीडियो और फोटो भी वायरल कर दिया. इस मामले की जानकारी पीड़िता ने अपने परिवारवालों को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की है. जिसके बाद पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है. इस घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे. इधर, पीड़िता के परिजन शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं और पीड़िता की भी मानसिक स्थिति स्थिर नहीं है.  

वैसे, बिहार में सामूहिक दुष्कर्म के वीडियो वायरल की घटनाएं अक्सर समाचारों की सुर्खियां बन रही हैं. कुछ दिनों पहले हीं पिता के सामने बेटी से सामूहिक दुष्‍कर्म तथा सरेआम सामूहिक दुष्‍कर्म की कोशिश व छेड़खानी का वीडियो बना वायरल करने के दो मामलों सामने आ चुके हैं. 

पहली घटना किशनगंज की थी जिसमें पिता को पेड़ से बांधकर उसके सामने बेटी से सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया. उधर, नालंदा में एक लडकी से सामूहिक दुष्‍कर्म की कोशिश की गई तथा इस दौरान छेड़खानी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया था. वहीं, सोशल मीडिया में कुछ दिनों पहले एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें प्रेमी-युगल के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे थे. 

युवती के साथ गलत हरकत कर रहे थे. युवती बार-बार छोड़ने की गुहार लगा रही थी. मनचलों को वह मां-बहन की दुहाई दे रही थी, लेकिन बिगडे शोहदे युवती की एक नहीं सुन रहे थे और दुपट्टा खींच कर उसके साथ गलत हरकत करने पर उतारू दिख रहे थे. वीडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी राजीव मिश्रा ने संज्ञान लेते हुए इसे इमामगंज एसडीपीओ को भेज कर जांच करने का निर्देश दिया था. जिसके बाद आरोपी गिरफ्तार किये गए थे.

टॅग्स :गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली