बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाबालिग लड़की से गैंगरेप
By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2018 18:51 IST2018-09-14T18:51:25+5:302018-09-14T18:51:25+5:30
बताया जाता है कि नाबालिग ने बताया कि उसके प्रेमी राकेश महतो ने उसे जमशेदपुर से रांची मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद वह बस से रांची पहुंची, जहां कांटा टोली बस स्टैंड पर राकेश मौजूद था। इस दौरान राकेश ने अपने दोस्त राहुल को फोन करके बुलाया और दोनों मिलकर लड़की को राहुल के किराए के घर पर ले गए।

बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाबालिग लड़की से गैंगरेप
रांची, 14 सितंबर:झारखंड की राजधानी रांची में दोस्तों से मिलने आई एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को उसके प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने दिया है। पीड़िता अपने प्रेमी से मिलने के लिए जमशेदपुर से रांची आई थी, जिसके बाद उसके प्रेमी ने एक घर पर ले जाकर अपने दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया।
बताया जाता है कि नाबालिग ने बताया कि उसके प्रेमी राकेश महतो ने उसे जमशेदपुर से रांची मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद वह बस से रांची पहुंची, जहां कांटा टोली बस स्टैंड पर राकेश मौजूद था। इस दौरान राकेश ने अपने दोस्त राहुल को फोन करके बुलाया और दोनों मिलकर लड़की को राहुल के किराए के घर पर ले गए। घर में पहले से और दो लडके मौजूद थे।
कमरे के अंदर जाने के बाद राकेश और राहुल ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और उसे मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सुबह प्रेमी और उसके दोस्तों से किसी से न बताने की धमकी दी और वहां से चले गए।
लड़की ने पुलिस को फोन करके अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। लड़की ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 6 महीने पहले उसके मोबाइल पर एक नंबर से मिस कॉल आई थी। राकेश महतो नाम के लड़के ने गलती से उसके मोबाइल पर फोन कर दिया था। इसके बाद बार-बार फोन आने लगा। धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। एक बार पहले भी राकेश लड़की से मिलने आ चुका है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।