लाइव न्यूज़ :

बिहारः नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप कर बनाया वीडियो, तीन महीने तक करते रहे ब्लैकमेल

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2018 18:11 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा के नरहट की रहने वाली एक लड़की कोचिंग इंस्टीच्यूट में पढ़ने जाती थी। चांदनी चौक बाजार के कुछ लड़के उसके साथ आए दिन छेड़खानी करते थे, लेकिन लड़की लोकलाज के भय से बात को छिपा रही थी।

Open in App

बिहार के नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की से दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया, फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे ब्‍लैकमेल करने लगे। इस तरह आगे तीन महीने तक सामूहिक दुष्‍कर्म का कुकृत्‍य जारी रहा। तंग आकर लड़की अपने रिश्‍तेदार के पास चली गई। इससे खफा दरिंदों ने वीडियो को वायरल कर दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा के नरहट की रहने वाली एक लड़की कोचिंग इंस्टीच्यूट में पढ़ने जाती थी। चांदनी चौक बाजार के कुछ लड़के उसके साथ आए दिन छेड़खानी करते थे, लेकिन लड़की लोकलाज के भय से बात को छिपा रही थी। इस बीच राहुल गुप्ता अपने कुछ दोस्तों के साथ उसे जबरन अपने गोदाम में लेकर चला गया और वहां सभी ने दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया। 

इसके बाद वे लोग वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगे। राहुल और उसके दोस्त उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। यह सिलसिला पिछले तीन महीने से जारी था। तंग आकर लड़की अपने रिश्तेदार के पास चली गई, लेकिन उन दरिंदों ने उसे वापस आने की धमकी दी। 

लड़की के इनकार करने पर उसका वीडियो वायरल कर दिया। ऐसे में वीडियो सार्वजनिक होने से हडकंप मच गया। पीड़िता के अनुसार, कुछ दिन पहले ही गांव से पढाई के लिए स्कूल जाने के दौरान आरोपितों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया गया। आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई दिनों से उससे दुष्कर्म कर रहे थे। रविवार को इस घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी। इसका पता चलने पर आरोपितों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

इसके बाद पीडिता फिर अपनी बहन के साथ थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल राहुल कुमार, अंकित कुमार और रमेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। 

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता कबूल की है। अन्य लोगों की तलाशी में छापेमारी की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए आज सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मामला सामने आने के बाद इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है।

टॅग्स :गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!