लाइव न्यूज़ :

बिहार के गया में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पंचायत ने पीड़िता का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया

By भाषा | Updated: August 28, 2019 14:15 IST

घटना बिहार में गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंकोला गांव की है। मोहनपुर के थाना अध्यक्ष रवि भूषण ने बुधवार को बताया कि गत 14 अगस्त को हुए इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। 26 अगस्त को मसौंधा गांव की 15 वर्षीय पीड़िता और उसके माता-पिता के बयान पर दुष्कर्म के तीन आरोपियों और चार पंचायत सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने बताया कि नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ तब तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया।पीड़िता की आपबीती सुन कर उसके माता-पिता ने स्थानीय ग्राम पंचायत से न्याय की गुहार लगाई।

एक नाबालिग के सामूहिक दुष्कर्म का शिकार होने पर उसकी माता पिता जब न्याय मांगने के लिए पंचायत पहुंचे तो वहां पीड़िता को निराधार आरोप लगाने का दोषी करार दे दिया गया और उसका सिर मुंडवाकर उसे गांव में घुमाया गया।

यह घटना बिहार में गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंकोला गांव की है। मोहनपुर के थाना अध्यक्ष रवि भूषण ने बुधवार को बताया कि गत 14 अगस्त को हुए इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को मसौंधा गांव की 15 वर्षीय पीड़िता और उसके माता-पिता के बयान पर दुष्कर्म के तीन आरोपियों और चार पंचायत सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ तब तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया जब तक वह बेहोश नहीं हो गयी। पीड़िता की आपबीती सुन कर उसके माता-पिता ने स्थानीय ग्राम पंचायत से न्याय की गुहार लगाई। लेकिन पंचायत सदस्यों ने लड़की को निराधार आरोप लगाने के लिए दंडित करते हुए उसका सिर मुंडवाकर उसे गांव में घुमाया।

इसके बाद पीड़िता और उसके माता-पिता ने फोन पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी। जिला पुलिस अधिकारियों को शिकायत पर जांच करने के लिए कहा गया है। घटना के बारे में पटना स्थित बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्र ने कहा, "यह बहुत गंभीर मामला है।

हमने गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अपराधियों को कड़ी सजा और लड़की को न्याय सुनिश्चित करने को कहा है। हमने ग्राम पंचायत के सभी पांच सदस्यों से उपस्थित होकर यह बताने को कहा है कि उनके निर्देश पर नाबालिग पीड़िता के साथ अमानवीय व्यवहार क्यों किया गया ?’’ 

 

 

 

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज