लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नाबालिग पेड़ से लटका मिला, बचपन में हुई थी पिता की मौत, मां ने कर ली थी दूसरी शादी

By भाषा | Updated: October 19, 2019 11:03 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसके पिता की मौत तब हो गई थी जब वह दो साल का था।

Open in App

दिल्ली में एक किशोर शुक्रवार की सुबह एक पेड़ से लटका मिला। वह मानसिक बीमारी से पीड़ित था। पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय एक लड़का सुबह करीब सात बजे वजीराबाद इलाके में पेड़ से लटका मिला। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसके पिता की मौत तब हो गई थी जब वह दो साल का था।

उसके पिता की मौत के बाद, उसकी मां नौकरी के लिए मुंबई गई और वाापस नहीं आई तथा किसी और से शादी कर ली। पुलिस ने बताया कि वह दिल्ली में अपने दादा-दादी के साथ रह रहा था। उसके दादा रिक्शा चलाते हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक पढ़ाई करता था और मानसिक बीमारी से पीड़ित था। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसने खुदकुशी की है।

दंपती और दो बेटियों ने की आत्महत्या

खराब वित्तीय स्थिति के कारण यहां एक गांव में एक दंपती और उनकी दो बेटियों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु में कुयिलापलायाम में स्थित अपने घर में सोमवार को इन चारों के आत्महत्या करने की आशंका है। पड़ोसियों ने पुलिस को घर से बदबू आने की शिकायत की जिसके बाद शुक्रवार को ये शव बरामद किये गये। पुलिस ने बताया कि घर का दरवाजा तोड़ने पर पुलिस ने सुंदरमूर्ति का शव छत से लटकता हुआ पाया जबकि उनकी पत्नी और 17 तथा 13 वर्षीय दो बेटियों के शव जमीन पर पड़े मिले।

ऐसी आशंका है कि पत्नी और उनकी बेटियों ने जहर खाया था। पुलिस के अनुसार सुंदरमूर्ति एक बेकरी में काम करते थे जबकि उनकी पत्नी महेश्वरी एक निजी फर्म में कार्यरत थी जो गांव में चिटफंड चलाती थी।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह